फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyclothon 2.0 against drug abuse in Haryana flagged off by CM Naib Singh Saini

नशे पर वार: हरियाणा में नशे के विरुद्ध साइक्लोथन 2.0, सीएम नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Sat, 05 Apr 2025 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 09:46 AM IST
सार

साइक्लोथॉन 2.0 अभियान एचएयू से शुरू होकर रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, मटका चौक, कैंप चौक होते हुए तोशाम रोड पहुंचेगी। इसके बाद गांव डाबड़ा, लाडवा, सुल्तानपुर होते हुए भिवानी जिले में प्रवेश करेगी। रतेरा गांव से यात्रा भिवानी जिले में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
Cyclothon 2.0 against drug abuse in Haryana flagged off by CM Naib Singh Saini
हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 अभियान को झंडी दिखाते सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में नशे के खात्मे के लिए प्रदेश स्तरीय नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0 अभियान को शनिवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


अभियान के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक से फ्लेचर भवन (एचएयू प्रशासनिक ब्लॉक) का मार्ग चुना गया था। साइक्लोथॉन 2.0 के लिए करीब 50 हजार लोगों ने पंजीकरण किया । करीब दस हजार साइकिल देर रात महाबीर स्टेडियम में पहुंच गई थी।युवा सुबह से ही यहां साइकिल लेकर निकले। शुक्रवार शाम को सीएम भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया के आवास पर पहुंचे। देर रात हिसार में सैनियान मोहल्ला में भाजपा नेता रामनिवास राड़ा के आवास पर पहुंच गए थे 
विज्ञापन


 अभियान के नोडल अधिकारी राजेश कौथ ने बताया कि हिसार से शुरू होकर यह यात्रा भिवानी जिले में प्रवेश करेगी।यह साइक्लोथॉन महज एक खेल या इवेंट नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक क्रांति की शुरुआत है। जिसमें हजारों की संख्या में युवा, छात्र, पुलिस, सेना, एनसीसी, एनएसएस और समाज के अन्य वर्गों से लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। लोगों की यह सहभागिता हमें रिकॉर्ड की दिशा में ले जा रही है।आयोजन पूरे प्रदेश में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सुभाष फौजी, अमित ढुल, नवीन पुनिया  पूजा हुड्डा, प्रदीप बूरा ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकार भी इस अवसर पर अपने प्रदर्शन से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते रहे।हिसार से शुरू होने वाली यह यात्रा 27 अप्रैल तक चलेगी और राज्य के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए सिरसा में समाप्त होगी। कल यात्रा हिसार से भिवानी जिले की ओर बढ़ेगी और लाडवा, सुल्तानपुर, उमरा, रतेरा, ढाणी किरवार, तोशाम, सागबान व बापोड़ा होते हुए आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed