फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyclone Biparjoy received moisture while passing through Western Disturbance, rain in many parts of the state, hail also fell

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ को गुजरते समय तूफान बिपरजॉय से मिली नमी, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओले भी गिरे

Fri, 09 Jun 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 09 Jun 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Biparjoy received moisture while passing through Western Disturbance, rain in many parts of the state, hail also fell
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ को गुजरते समय सक्रिय हुए तूफान बिपरजॉय से नमी मिली। इसके प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। यही नहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस तूफान के प्रभाव से 10 जून को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ और असरदार साबित होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूर्वी राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से शुक्रवार अल सुबह सिरसा, फतेहाबाद हिसार व भिवानी जिले में बूंदाबांदी हुई। हालांकि इसके बाद मौसम साफ व शुष्क बना रहा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। साथ ही उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मगर, दोपहर बाद बादलवाही देखने को मिली। आगे बढ़ता हुआ पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही दक्षिणी हिस्सों पर पहुंचा, जहां इसे अरब सागर में बने तूफान बिपरजॉय से पूरी मात्रा में नमी मिलने से भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व चरखी दादरी में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 39.0 से 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
चक्रवातीय तूफान बिपरजाॅय ने रास्ता बदला लिया है, जिसकी वजह से गुजरात और पाकिस्तान पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। अगर, यह तूफान इसी रास्ते पर रहा तो हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर भी इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 10 जून को सक्रिय होने से राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस दौरान अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने की संभावना बन रही है। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 10 से 13 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ सीमित स्थानों हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी हुई बारिश
नारनौल, महेंद्रगढ़-15.0 एमएम
करनाल-5.0 एमएम
हिसार-0.8 एमएम
नोट-बारिश के ये आंकड़े शुक्रवार अल सुबह से शाम साढ़े 5 बजे तक के हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed