{"_id":"649dc95dc805f7d4510cb410","slug":"cruelty-husband-inserted-a-string-in-his-wifes-private-part-hisar-news-c-21-hsr1007-167160-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: संशोधित <bha>--<\/bha><bha>--<\/bha> पति ने पत्नी से किया अमानवीय व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: संशोधित <bha>--</bha><bha>--</bha> पति ने पत्नी से किया अमानवीय व्यवहार
विज्ञापन
पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार/बरवाला। सिरसा जिले के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। उसने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार कर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर सिरसा के डिंग थाना में ट्रांसफर कर दी है।
जिले के एक कस्बे में रहने वाली महिला ने स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2014 में बेटी की शादी सिरसा जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ की थी। दामाद अक्सर नशे में बेटी की पिटाई करता है। बुधवार को बेटी ने फोन कर बताया कि पति ने उसके बाल खींचकर कहा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पता चलने पर बेटी के ससुराल पहुंचे और गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामला सिरसा ट्रांसफर कर दिया है।
बयान-- -- --
पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला सिरसा जिले से संबंधित है तो जीरो एफआईआर दर्ज कर वहां ट्रांसफर कर दिया है। महिला की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
- एएसआई दर्शना, जांच अधिकारी

बयान