फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CRS of railway track from Garhi to Hansi will be done tomorrow, Railway Safety Commissioner will check.

Hisar News: गढ़ी से हांसी तक के रेलवे ट्रैक का कल होगा सीआरएस, रेलवे सुरक्षा आयुक्त जांचेंगे

Mon, 25 Sep 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
CRS of railway track from Garhi to Hansi will be done tomorrow, Railway Safety Commissioner will check.
हांसी से गढ़ी तक रेलवे ट्रैक को अंतिम रूप देने के लिए आई हुई कैम्पर ट्रेन। 
हांसी (हिसार)। हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन का काम अब पूरा हो चुका है। अब गढ़ी से हांसी के रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के लिए रेलवे सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा बुधवार को आएंगे। निरीक्षण से पहले रेलवे कर्मचारियों की ओर से यहां पर काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रोहतक से गढ़ी तक के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण पहले हो चुका है। गढ़ी से हांसी के बीच रेलवे की ओर से अब यह आखिरी निरीक्षण होगा। इसके बाद ही तय किया जाएगा कि यहां पर कौन सी ट्रेन चलेगी। गढ़ी से हांसी के बीच बचे हुए हिस्से का काम बीते दिनों ही पूरा हुआ था। अब इस नए रेलवे ट्रैक का रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने शेड्यूल भी जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार वह बुधवार सुबह पहले गढ़ी पहुचेंगे। वहां से निरीक्षण करते हुए हांसी आएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वह यहां पर रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सिग्नल की जांच करेंगे। वह हर चीज की बारीकी से जांच करेंगे। रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाले सुविधाओं को भी जाचेंगे। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को भेजी जाएगी। अगर सब ठीक रहा तो जल्दी ही रेलवे द्वारा यहां ट्रेन चलाई जा सकती है। बता दें कि बीते महीने मुंढाल से गढ़ी के बीच के हिस्से का निरीक्षण रेलवे सुरक्षा आयुक्त आरके शर्मा द्वारा ही किया गया था। इस दौरान मुंढाल रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक पर उन्होंने कुछ खामियां देखी थी, जिस पर वह अधिकारियों से नाराज भी दिखे थे। विद्युतीकरण का काम भी जोरों पर
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेलवे ट्रैक को विद्युतीकरण करने का काम भी चल रहा है। इसके लिए बिजली के खंभे लगाने का काम गढ़ी तक हो गया है। जल्दी ही यहां पर ट्रेन के लिए बिजली के तार लगाने का काम भी शुरू होगा। जब तक विद्युतीकरण नहीं होगा तब तक यहां पर डीजल इंजन से ट्रेन चलाई जाएंगी। हांसी में रेलवे ट्रैक का पहले ही विद्युतीकरण हो चुका है।

हांसी से रोहतक तक की रेलवे लाइन आएगी उत्तर रेलवे में
हांसी रेलवे ट्रैक पर दो किलोमीटर चलने के बाद तोशाम रोड के करीब से दोनों रेलवे लाइन अलग-अलग होती हैं। एक रेलवे लाइन भिवानी व एक महम की तरफ जा रही है। हांसी से रोहतक रेलवे लाइन के यहां तक के हिस्से को उतर रेलवे में शामिल किया गया है। इसकी देखरेख दिल्ली डिवीजन द्वारा की जाएगी। वहीं, हांसी रेलवे स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के अधीन ही आएगा।

रेलवे स्टेशन बनेगा जंक्शन
हांसी रेलवे स्टेशन भी जल्दी ही जंक्शन बनेगा। जैसे ही यहां पर हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी इसे जंक्शन बनाया जाएगा। जंक्शन बनने के बाद यहां रेलवे की तरफ से दूसरा प्लेटफॉर्म बनाने व फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना भी है।



लोगों को ट्रेन का इंतजार
इस रेल मार्ग से हिसार से रोहतक के बीच 20 किमी की दूरी कम होगी। इस रेल रूट पर कुल 5 स्टेशन होंगे। रेलवे ट्रैक का कार्य पूरा होने पर लोगों को अब इस रूट पर ट्रेन चलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed