फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crowds of devotees will gather in temples, Navratri begins today.

Hisar News: मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धा की भीड़, आज से नवरात्र की शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees will gather in temples, Navratri begins today.
हिसार। नवरात्र पर्व के लिए शहर के मंदिर पूरी तरह सजकर तैयार हो चुके हैं। सोमवार से नौ दिन तक चलने वाले शक्ति उपासना के पर्व का आगाज हो रहा है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन

देवी भवन मंदिर को चुनरी और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में हिमाचल प्रदेश के मां नैना देवी मंदिर से लाई गई अखंड ज्योत पहुंच चुकी है। सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम तीन बजे से रात 10 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर नंगे पांव दर्शन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर श्रद्धालु बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी करते रहे। देवी भवन मंदिर के सेक्रेटरी विपिन गोयल ने बताया कि इस बार मंदिर में 400 से अधिक अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित होंगी। देवी भवन शहर का प्राचीन मंदिर है और विशेष बात यह है कि यहां एक ही परिसर में मुख्य देवी-देवताओं के मंदिर बने हुए हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। इस बार 30 सितंबर को शाम चार बजे महाभोग का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में रामलीला का मंचन आज से
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से सोमवार से पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में रामलीला मंचन की शुरुआत होगी। इसके लिए मंच तैयार हो चुका है और लगभग दो हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पहले दिन नारद मोह और पृथ्वी पर मानव सृष्टि का प्रसंग दिखाया जाएगा।
रामलीला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता शिरकत करेंगे। मंचन का निर्देशन वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार भावेश कृष्ण भारद्वाज करेंगे। श्री रामलीला कमेटी कटला के प्रशासक एनके गोयल ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 सितंबर को शाम चार बजे झांकियों के साथ राम बरात निकाली जाएगी।
विद्युत नगर में कल से रामलीला, वृंदावन के कलाकार करेंगे मंचन
हिसार। विद्युत नगर में श्री बद्री-केदार रामलीला समिति की ओर से मंगलवार से रामलीला मंचन शुरू होगा। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। समिति के प्रधान मुकेश रावत ने बताया कि मंचन का निर्देशन वृंदावन के स्वामी देवेंद्र बृजवासी महाराज करेंगे। पहले दिन नारद मोह लीला प्रस्तुत की जाएगी।

समिति के महासचिव अनिल भट्ट ने बताया कि इस बार भी रावण की विशाल लंका बनाई जाएगी, जिसकी चौड़ाई 60 फीट और लंबाई 15 फीट होगी। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गुंसाई, संरक्षक महेंद्र बडोला, वरिष्ठ उप-प्रधान जगत राम जोकर, उप-प्रधान उपेंद्र शर्मा, महासचिव अनिल भट्ट, निर्देशक दयाकृष्ण हरबोला, सचिव उमेद बोहरा और प्रेस सचिव हरीश भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed