फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth murdered by calling home in Hisar of Haryana

हिसार: बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, हत्या कर चाचा को किया फोन, बोला- आपका बेटा मार दिया, लाश ले जाओ

Mon, 11 Oct 2021 09:40 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 11 Oct 2021 09:40 PM IST
सार

तेजेंद्र ने बताया कि अतुल और बड़वाली ढाणी निवासी दिनेश ने महावीर कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपू के पास फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम किया था। जया की शादी नजदीक होने के कारण अतुल ने कई बार दीपक से दिहाड़ी के 2500 रुपये मांगे।

विज्ञापन
Youth murdered by calling home in Hisar of Haryana
मृतक अतुल की फाइल फोटो।

विस्तार

महावीर कॉलोनी में रविवार रात पिता-पुत्र ने बड़वाली ढाणी निवासी युवक अतुल की घर बुलाकर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मिलगेट थाना पुलिस ने आरोपी पिता राहुल और उसके बेटे दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक के चाचा को फोन कर कहा कि आपके बेटे को मार दिया है। आकर शव ले जाओ।    

विज्ञापन


वहीं अतुल की हत्या से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। युवक की बहन की शादी 23 अक्तूबर को हिसार में ही है। बड़वाली ढाणी निवासी तेजेंद्र ने बताया कि वह तीन भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़ा वह, उसके बाद अश्वनी, उसके बाद अतुल और सबसे छोटी बहन जया है। वह और अश्वनी शादीशुदा हैं। करीब 26 वर्षीय अतुल कुंवारा था। जया की शादी 23 अक्तूबर को है।
विज्ञापन


तेजेंद्र ने बताया कि अतुल और बड़वाली ढाणी निवासी दिनेश ने महावीर कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपू के पास फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम किया था। जया की शादी नजदीक होने के कारण अतुल ने कई बार दीपक से दिहाड़ी के 2500 रुपये मांगे। करीब तीन महीने से बकाया इस रकम को देने के लिए दीपक ने उन्हें रविवार रात फोन कर अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रदेश में पांच दिन का कोयला स्टॉक, सोनीपत में युवक की पीट पीटकर हत्या

पिता-पुत्र ने मिलकर किया वार
तेजेंद्र ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे अतुल और दिनेश बाइक पर सवार होकर दीपक के घर गए। वहां दीपक व उसके पिता राहुल ने उन पर हमला कर दिया। दिनेश के सिर पर उल्टी साइड से कुल्हाड़ी मारी और राहुल ने अपने हाथ में लिया बांस का डंडा अतुल के सिर में मारा। इसके बाद दीपक ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी अतुल के सिर में मारी। वारदात दीपक के मकान के सामने गली में हुई। उसके बाद दीपक ने फोन करके उसके चाचा अशोक को कहा कि आपका बेटा मार दिया है, आकर शव ले जाओ। वह और उसका चाचा अशोक मौके पर पहुंचे तो दीपक उर्फ दीपू अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए अपने मकान के सामने गली में बैठा था। उसका पिता राहुल भी मौके पर था। दीपक की दादी सावित्री, दीपक की पत्नी शालू भी वहीं बैठे थे। वहीं पर घायल अवस्था दिनेश भी मौजूद था। 


उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
इसके बाद वे अतुल को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनेश का भी उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस व डीएसपी राजबीर सैनी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात स्थल से एक डंडा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में जांच जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। -इंस्पेक्टर संदीप, मिलगेट थाना प्रभारी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed