फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thief, thief in Hisar, advocate, Hisar

एडवोकेट के घर 14 मिनट में चार लाख की चोरी

Thu, 11 May 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 11 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Thief, thief in Hisar, advocate, Hisar
चोरी - फोटो : bureau
आजाद नगर की साकेत कॉलोनी की रामनगरी में चोर एडवोकेट सुखबीर के घर से करीब 75 हजार की नकदी, आभूषण सहित करीब चार लाख का माल ले गए। दिन के दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर घर के अंदर घुसे चोरों की करतूत सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई है।    
विज्ञापन

 
साकेत कॉलोनी की रामनगरी में रहने वाले एडवोकेट सुखबीर ने बताया कि रोजाना की तरह से वह सुबह कोर्ट चले गए थे। उनकी पत्नी सुदेश तलवंडी राणा स्थित स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए गई थी। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर उसके परिवार के लोग घर में दूध रखकर गए थे।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही 12.55 पर घर में चोर घुस गए। दोपहर करीब तीन बजे सुदेश घर लौटी तो पता लगा कि चोर दीवार फांदकर अंदर में घुसे। गेट पर लगा ताला तोड़कर घर के अंदर चले गए। इसके बाद कमरे में रखे संदूक से 75 हजार की नकदी, 25 तोले सोना, 350 ग्राम चांदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से इसके अलावा कोई सामान चोरी नहीं किया गया। सुदेश ने अपने पति को इस बारे में सूचना दी। एडवोकेट सुखबीर ने आजाद नगर चौकी में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट लिखी। फॉरेंसिक की टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए। एडवोकेट ने बताया कि पड़ोस के मकान में सीसीटीवी लगा हुआ है। जिसमें चोरी की यह पूरी वारदात रिकॉर्ड दर्ज हो गई। पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी सौंपी है। 

     
सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के अनुसार दो युवक 12.54 पर घर में घुसने का प्रयास करते हैं। इस बीच पड़ोस के घर से युवक निकलता है तो युवक आगे की ओर चले जाते हैं। युवक के जाने के बाद करीब 12.55 पर दीवार फांदकर घर में घुस जाते हैं। करीब 1 बजकर 9 मिनट पर यह युवक बाहर निकल जाते हैं। एडवोकेट सुखबीर ने कहा कि रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed