{"_id":"58309bee4f1c1b5636901f83","slug":"thief-thief-in-hisar-80-thousand-rupees-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बिना तलाक लिए कर ली दूसरी शाद, चुरा ले गई गहने-नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने बिना तलाक लिए कर ली दूसरी शाद, चुरा ले गई गहने-नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
एक महिला के पहले पति ने उस पर गहने-नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उसने कोर्ट में इस्तगासा दर्ज करवाया है। पूर्व पति का आरोप है कि महिला ने उससे बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी भी कर ली।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपी महिला घर से जाते समय गहने और 80 हजार की नकदी चोरी कर साथ ले गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार स्याहड़वा गांव के रहने वाले सुलतान सिंह ने महिला बबलेश के साथ शादी की। शादी के कुछ समय बाद बबलेश घर से चली गई। आरोप है कि घर से जाने के बाद बबलेश ने बिना तलाक लिए भिवानी जिले के रहने वाले दीवान के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि जिस समय बबलेश घर से गई तो वह सोने और चांदी के जेवरात के अलावा 80 हजार की नकदी भी चुराकर ले गई। पता चलने के बाद सुलतान ने जब जेवरात और रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। अब कुछ समय पहले सुलतान ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बबलेश, दीवान और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।