फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thief, thief in Hisar, 80 thousand rupees, Hisar

महिला ने बिना तलाक लिए कर ली दूसरी शाद, चुरा ले गई गहने-नकदी

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Thief, thief in Hisar, 80 thousand rupees, Hisar
- फोटो : डेमो फोटो

एक महिला के पहले पति ने उस पर गहने-नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उसने कोर्ट में इस्तगासा दर्ज करवाया है। पूर्व पति का आरोप है कि महिला ने उससे बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी भी कर ली।

विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी महिला घर से जाते समय गहने और 80 हजार की नकदी चोरी कर साथ ले गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्याहड़वा गांव के रहने वाले सुलतान सिंह ने महिला बबलेश के साथ शादी की। शादी के कुछ  समय बाद बबलेश घर से चली गई। आरोप है कि घर से जाने के बाद बबलेश ने बिना तलाक लिए भिवानी जिले के रहने वाले दीवान के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि जिस समय बबलेश घर से गई तो वह सोने और चांदी के जेवरात के अलावा 80 हजार की नकदी भी चुराकर ले गई। पता चलने के बाद सुलतान ने जब जेवरात और रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। अब कुछ समय पहले सुलतान ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बबलेश, दीवान और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज  कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed