{"_id":"57d060924f1c1b6474317d76","slug":"thief-in-ex-minister-hari-singh-saini-servant-thieft-5-lacs-rupees-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी के घर से नौकर पांच लाख लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी के घर से नौकर पांच लाख लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी के घर से उनका नौकर पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। वारदात एक महीने पहले की है। पूर्व मंत्री के बेटे को मंगलवार को नकदी की जरूरत पड़ी तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस संबंध में मध्यप्रदेश निवासी उनके नौकर रिंकू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी के बेटे देवेंद्र कुमार सैनी राजगुरु मार्केट में हरियाणा सीड कंपनी नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि नौकर रिंकू मध्यप्रदेश के दमोह के गांव हट्टा का रहने वाला है। वह करीब एक महीना पहले एक हफ्ते की छुट्टी लेकर गया था और लौटा नहीं। उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन स्विच ऑफ मिला। बार-बार संपर्क करने पर स्विच ऑफ ही मिला।
विज्ञापन
उन्होंने सोचा कोई जरूरी काम से वह वहां रुका होगा, लौट आएगा, लेकिन वह नहीं लौटा। देवेंद्र ने मंगलवार को रुपयों की जरूरत पड़ने पर कमरे में अलमारी का लॉकर खोला तो वह दंग रह गया। लॉकर से पांच लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने घर के अन्य सदस्यों से इस बारे पूछा, मगर किसी ने नकदी न लेने की बात कही। तब उन्हें शक हुआ कि रिंकू नकदी चुरा ले गया। बाद में शिकायत डोगरान मोहल्ला चौकी में दी। सिटी थाना पुलिस ने नामजद नौकर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
चार साल से कर रहा था नौकरी
पुलिस के अनुसार घरेलू नौकर रिंकू करीब चार साल से सैनी परिवार के यहां नौकरी कर रहा था। उसने परिवार को कभी इस बात का आभास नहीं होने दिया कि वह चोरी कर सकता है। वह एक महीना पहले यह कहकर गया था कि उसकी बहन का गौना होना है। यह कहने पर उसे जाने दिया गया, लेकिन वह लौटा नहीं और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। बार-बार संपर्क करने पर भी संपर्क नहीं हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।