फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Theft incident reported in Tohana and Uklana Mandi of Haryana

Haryana: टोहाना में पूर्व सीएम चौटाला के दोहते के खेत से गेट चोरी, उकलाना में नप चेयरमैन के घर भी घुसे चोर

Sat, 03 Sep 2022 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना/उकलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना/उकलाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 10:03 AM IST
सार

टोहाना में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोहते कुणाल कर्ण सिंह के नरवाना रोड स्थित खेत से चोर लोहे का गेट चोरी कर ले गए। इसकी सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Theft incident reported in Tohana and Uklana Mandi of Haryana
उकलाना में नप चेयरमैन के घर चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार और टोहाना में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। उकलाना में नगर पालिका के चेयरमैन के घर रात को चोर घुस गए और हजारों की नगदी और वाहन चुरा ले गए। वहीं टोहाना में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के दोहते के खेत से 20 फुट का गेट चोरी हो गया। 

विज्ञापन


उकलाना मंडी नगर पालिका के चेयरमैन सुशील सिंगला के घर पर रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर खिड़की के जंगले को तोड़कर घर के अंदर घुसे और चेयरमैन सुशील सिंगला व उनकी पत्नी व बेटे के कमरे को कुंडी लगाकर बंद कर दिया। सुशील सिंगला ने बताया कि रात 12 बजे वे सभी सोए थे। सुबह पांच बजे कहीं बाहर जाना था। चोर घर के मंदिर से 8 से 10 हजार की नकदी, एक बाइक और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करके ले गए है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


वहीं टोहाना में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोहते कुणाल कर्ण सिंह के नरवाना रोड स्थित खेत से चोर लोहे का गेट चोरी कर ले गए। इसकी सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत को कुणाल ने ठेके पर गांव कमालवाला निवासी बलराज को दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में गांव कमालवाला निवासी बलराज ने बताया कि उसने कुणाल करण सिंह से जमीन ठेके पर ली हुई है। एक सितम्बर को रात्रि करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति खेत से 20 फुट का गेट चुराकर ले गया। शुक्रवार को खेत में गए तो गेट नहीं दिखा। आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि गेट चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed