{"_id":"6312d9081be3bd27a815f847","slug":"theft-incident-reported-in-tohana-and-uklana-mandi-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: टोहाना में पूर्व सीएम चौटाला के दोहते के खेत से गेट चोरी, उकलाना में नप चेयरमैन के घर भी घुसे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: टोहाना में पूर्व सीएम चौटाला के दोहते के खेत से गेट चोरी, उकलाना में नप चेयरमैन के घर भी घुसे चोर
Sat, 03 Sep 2022 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना/उकलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना/उकलाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:03 AM IST
सार
टोहाना में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोहते कुणाल कर्ण सिंह के नरवाना रोड स्थित खेत से चोर लोहे का गेट चोरी कर ले गए। इसकी सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उकलाना में नप चेयरमैन के घर चोरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार और टोहाना में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। उकलाना में नगर पालिका के चेयरमैन के घर रात को चोर घुस गए और हजारों की नगदी और वाहन चुरा ले गए। वहीं टोहाना में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के दोहते के खेत से 20 फुट का गेट चोरी हो गया।
विज्ञापन
उकलाना मंडी नगर पालिका के चेयरमैन सुशील सिंगला के घर पर रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर खिड़की के जंगले को तोड़कर घर के अंदर घुसे और चेयरमैन सुशील सिंगला व उनकी पत्नी व बेटे के कमरे को कुंडी लगाकर बंद कर दिया। सुशील सिंगला ने बताया कि रात 12 बजे वे सभी सोए थे। सुबह पांच बजे कहीं बाहर जाना था। चोर घर के मंदिर से 8 से 10 हजार की नकदी, एक बाइक और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करके ले गए है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
वहीं टोहाना में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोहते कुणाल कर्ण सिंह के नरवाना रोड स्थित खेत से चोर लोहे का गेट चोरी कर ले गए। इसकी सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत को कुणाल ने ठेके पर गांव कमालवाला निवासी बलराज को दिया हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव कमालवाला निवासी बलराज ने बताया कि उसने कुणाल करण सिंह से जमीन ठेके पर ली हुई है। एक सितम्बर को रात्रि करीब 11 बजे अज्ञात व्यक्ति खेत से 20 फुट का गेट चुराकर ले गया। शुक्रवार को खेत में गए तो गेट नहीं दिखा। आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि गेट चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।