{"_id":"57d3109d4f1c1bb4613178f9","slug":"sucide-in-miner-sucide-in-hisar-thekedar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाई ठेकेदार ने घर फोन पर दी सुसाइड की जानकारी और नहर में लगा दी छलांग...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिनाई ठेकेदार ने घर फोन पर दी सुसाइड की जानकारी और नहर में लगा दी छलांग...
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
नहर में कूदकर दी जान
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। महम के निकट अजायब गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा वीरवार को अपने घर पर फोन कर नहर में कूदकर सुसाइड करने की बात कहने पर खलबली मच गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन भिवानी पुल के निकट सुंदर ब्रांच नहर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान सतपाल का बाइक और उसकी चप्पल नहर के किनारे पड़ी मिलीं। इस पर पुलिस और उसके परिजनों ने शुक्रवार को नहर में गोताखोरों की मदद से जाल लगाकर सतपाल की काफी खोजबीन की। देर रात हांसी से सात किलोमीटर हिसार की तरफ पेटवाड़ माइनर में चिनाई ठेकेदार का शव बरामद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पहली बार सतपाल को नहर में छलांग लगाते एक राहगीर ने देख लिया और उसे किसी तरह बाहर निकाल लिया। उक्त राहगीर उससे उसके परिजनों का नंबर लेकर फोन करने लगा तो वह मौका पाकर फिर नहर में कूद गया। पुलिस को दी शिकायत में सतपाल के भाई सोनू ने बताया कि वीरवार को उसका भाई सतपाल सुबह 9 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। इसके बाद दोपहर को सतपाल ने फोन कर बताया कि उसने सल्फास के साथ शराब पी है और पेटवाड़ माइनर में कूदकर वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा उसने अपने साथी गांव निवासी नसीब को फोन किया और कहा कि मुझे तुम्हारे 10 हजार रुपये देने थे, जो मैं दे नहीं सका, मैं तुम्हारा कर्जदार हूं, अब वह पैसे तुम्हें अगले जन्म में दूंगा, मैं आत्महत्या कर रहा हूं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने सतपाल को नहर में छलांग लगाते देखा और उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसने सतपाल से उसके परिजनों का फोन नंबर लिया। जैसे ही उसने सतपाल के परिजनों को फोन पर मामले की सूचना दी तो इसी बीच मौका पाकर सतपाल ने फिर नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस और सतपाल के परिजन मौके पर पहुंच गए और जाल लगाकर सतपाल की तलाश की तो देर शाम पेटवाड़ माइनर में शव बरामद हो गया।
एएसआई हनुमान ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद हांसी से सात किलोमीटर हिसार की आेर पेटवाड़ माइनर में मिस्त्री का शव बरामद हुआ है। 35 वर्षीय सतपाल चिनाई की ठेकेदारी का काम करता था।