फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali Phogat Murder Case: Sudhir Sangwan gets conditional bail

Sonali Phogat Murder Case: हत्यारोपी सुधीर सांगवान को सशर्त जमानत मिली, ये शर्तें माननी होगी

Fri, 23 Jun 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 09:12 PM IST
सार

आरोपी सुधीर पहले सोनाली फोगाट का पीए था। जमानत याचिका को लेकर शुक्रवार को गोवा की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद गोवा कोर्ट ने सुधीर सांगवान को जमानत दी है।

विज्ञापन
Sonali Phogat Murder Case: Sudhir Sangwan gets conditional bail
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के आरोपी सुधीर सांगवान को दस माह बाद गोवा की अदालत ने सशर्त जमानत दे दी है। नॉर्थ गोवा के सेशन जज शेरिन जी पॉल ने शुक्रवार को इस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद जमानत दी है। अदालत ने अपने आदेश में चार शर्तें लगाई हैं। पहली शर्त होगी कि आरोपी आदेश के बिना गोवा छोड़कर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


दूसरा गोवा में कहां रहेंगे इसकी जानकारी अदालत को उपलब्ध कराई जाएगी। तीसरी अपना पासपोर्ट पुलिस को जमा करवाना होगा। चौथी हर सप्ताह शुक्रवार को गोवा में सीबीआई एसपी के कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे के बीच हाजिरी लगाएंगे। इस मामले में अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी सुधीर पहले सोनाली फोगाट का पीए था। जमानत याचिका को लेकर शुक्रवार को गोवा की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद गोवा कोर्ट ने करीब एक लाख रुपये के मुचलके पर सुधीर सांगवान को जमानत दी है। सुधीर सांगवान के वकील अमित जागलान ने बताया कि अदालत ने जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि अगर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने या गवाहाें को धमकाने की शिकायत मिली तो पीड़ित पक्ष जमानत याचिका रद्द करने के लिए याचिका दायर करेगा, जिस पर अदालत फैसला लेगी। करीब दस महीने बाद सुधीर सांगवान जेल से बाहर आएगा। सुधीर को 25 अगस्त 2022 को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पिछले महीने इसी मामले में दूसरे आरोपी सुखविंदर को जमानत मिली थी।

सुधीर सांगवान को एनडीपीएस केस में जमानत मिली हुई थी, जिसमें सुधीर सांगवान के जमानती ने ऑनलाइन लोन ले लिया। सुधीर के जमानती ने 50 हजार रुपये की एफडी कोर्ट में मुचलके के तौर पर जमा करवाई थी। बाद में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की डोना पाउला ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि जमानती ने 50 हजार की एफडी पर 45000 रुपये का ऑनलाइन लोन ले लिया है, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सुधीर सांगवान को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया। कोर्ट ने कहा क्यों ना तुम्हारी जमानत रद्द कर दी जाए। इस मामले में सुनवाई 27 जून को होगी।


यह था मामला....
भाजपा नेता सोनाली फोगाट 22 अगस्त 2022 को अपने पीए सुधीर सांगवान तथा सुखविंद्र के साथ गोवा गई थीं। 23 अगस्त 2022 को गोवा में नशे की हालत में उनकी मौत की खबर आई। सोनाली के परिजनों की शिकायत पर सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। 25 अगस्त 2022 को सुधीर सांगवान, सुखविंद्र, होटल मालिक, ड्रग सप्लायर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सोनाली के परिजनों का आरोप था कि सुधीर सांगवान ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए सोनाली फोगाट की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed