फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Son murdered Mother for money in Hisar, bones broken and body stuffed in suitcase

बेरहमी: पैसों के लिए की मां की हत्या, हड्डियां तोड़कर सूटकेस में भरा, हरियाणा से 900 KM दूर प्रयागराज में काबू

Fri, 15 Dec 2023 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 11:46 PM IST
सार

हरियाणा के हांसी के विकास नगर में पांच हजार रुपये न देने पर गला दबाकर मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारोपी ने मां की लाश को सूटकेस में डालकर 900 किलोमीटर का सफर किया। वह मां का शव लेकर हांसी से प्रयागराज पहुंच गया।

विज्ञापन
Son murdered Mother for money in Hisar, bones broken and body stuffed in suitcase
आरोपी हिमांशु व उससे बरामद हुआ बैग जिसमें वह अपनी मां का शव डालकर प्रयागराज पहुंचा था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के हांसी में विकास नगर में 13 दिसंबर को मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी बेटा लाश को लेकर प्रयागराज पहुंच गया। 20 साल का हिमांशु मां की लाश लेकर दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर समेत 10 बड़े स्टेशनों से गुजरा, फिर भी जीआरपी को भनक तक नहीं लगी। शव को सूटकेस और बैग में भरने के लिए उसने मां की कई हड्डियां भी तोड़ दीं। संसद हमले की बरसी पर अलर्ट के बावजूद हिमांशु करीब 900 किलोमीटर तक मां का शव लेकर हांसी से प्रयागराज पहुंच गया। 

विज्ञापन


इस दौरान उसने तीन जगह से ट्रेन पकड़ी। पहले वह शव को हांसी रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचा। यहां से ट्रेन पकड़ रेवाड़ी, रेवाड़ी से गाजियाबाद, गाजियाबाद से प्रयागराज पहुंचा। रास्ते में भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल व प्रयागराज जैसे बड़े स्टेशन हैं, जहां आरपीएफ व जीआरपी का सख्त पहरा रहता है।
विज्ञापन


संसद पर हमले की 22वीं वर्षगांठ को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, लेकिन इस कड़ी में हिमांशु बड़ी ही सहजता से शव को प्रयागराज तक लेकर पहुंच गया और वहां रेलवे स्टेशन पर ऑटो में बैठकर संगम तक भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगम पर गुरुवार की रात में करीब ढाई बजे गश्त करने वाले दो सिपाही बाइक से गुजरे तो देखा कि एक युवक किनारे खड़ा है। उसके पास एक बड़ा सूटकेस और दो बैग थे। पुलिस को देख वह सूटकेस से थोड़ा अलग हट गया। पुलिस वाले उसके पास पहुंचे और पूछा कि इतनी रात को यहां क्या कर रहे हो।

उसने बताया कि वह गंगा नहाने आया है। सुबह का इंतजार कर रहा है। जब सूटकेस और दो बैग के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। पुलिस वालों का शक बढ़ा तो उसे खोलने को कहा। यह सुनकर युवक भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ा।

सूटकेस खुलवाया तो उसमें महिला की लाश थी। तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। सूटकेस के साथ पकड़ा गया युवक गोपालगंज बिहार का रहने वाला हिमांशु कुमार है। उसने बताया कि सूटकेस में उसकी मां प्रतिभा देवी की लाश है। उसने 13 दिसंबर को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। लाश संगम में प्रवाहित करने आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हिमांशु से अधिकारियों ने पूछताछ की।

सीसीटीवी में ई-रिक्शा में सवार होकर जाता दिख रहा है आरोपी
जिस मकान में आरोपी अपनी मां के साथ रह रहा था। उस मकान से कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी के सूटकेस ले जाने का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है। सीसीटीवी में 13 दिसंबर की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर एक ई-रिक्शा में सूटकेस रखता नजर आ रहा है। आरोपी ने किसी राहगीर से भी सूटकेस को ऑटो में रखवाने के लिए मदद भी मांगी थी।

सिटी थाना पुलिस के पास रात ढाई बजे आया फोन
हांसी के सिटी थाना एसएचओ उदयभान गोदारा ने बताया कि उन्हें रात ढाई बजे दारागंज पुलिस से फोन पर सूचना मिली थी। जिसमें विकास नगर में एक मकान का मौका देखने को कहा गया था। सूचना मिलने पर वह मौका देखने गए थे।

इसी साल पास की 12वीं की परीक्षा
युवक ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा है। उसके माता-पिता में अक्सर झगड़ा होता रहता है। खर्चे के पैसे भी नहीं मिल रहे थे। इसलिए वह तनाव में रहता है। युवक ने अपनी मां से 5 हजार रुपए मांगे थे। उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। जिस पर उसका मां से झगड़ा हो गया और गुस्से में मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

ज्यादा खर्च करने पर टोकती थी मां
हिमांशु से पुलिस अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि परिवार में हमेशा आर्थिक तंगी रहती थी। वह अपने दोस्तों की तरह खर्च नहीं कर पाता था। मां भी ज्यादा खर्च करने पर टोकती रहती थी। इसी कारण उसका झगड़ा भी होता था। उसने इसी साल इंटर पास किया था। उसका खर्च भी बढ़ गया था। 13 दिसंबर को उसने पांच हजार रुपये मांगे तो मां ने मना कर दिया। झगड़ा हुआ तो चांटा मार दिया। इसके बाद उसने गला दबाकर मां को मार दिया।

कमरे से कम बाहर निकलता था हिमांशु
आसपास पड़ोस के लोगों ने बताया कि हिमांशु बहुत कम कमरे से बाहर निकलता था। गली में भी किसी से बात नहीं करता था। बताया जा रहा है कि उसने हांसी में एक लाइब्रेरी भी ज्वाइन कर रखी थी। वह कमरे में पढ़ता रहता था।

मां की आत्मा की मुक्ति के लिए ले गया था प्रयागराज
आरोपी हिमांशु मां की हत्या कर शव को प्रयागराज में गंगा में बहाने के लिए ले गया। सोचा गंगा में बहाने से मां की आत्मा को मुक्ति मिलेगी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह मां की आत्मा को मुक्ति दिलाने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


शक न हो इसलिए लगाया परफ्यूम
रात दस बजे वह प्रयागराज स्टेशन से ई-रिक्शा बुक किया। रात 12 बजे संगम पहुंचा। बैग में शव है इस पर शक न हो इसलिए हिमांशु ने बैग पर परफ्यूम लगा रखा था।

रेलवे स्टेशन पर रुटिन में रोजाना चेकिंग की जा रही है। सूटकेस में शव ले जाने का कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है। -हरपाल, एसएचओ, जीआरपी

आरोपी हिमांशु ने पूछताछ में बताया है कि उसने हांसी में 13 दिसंबर को किराये के मकान में अपनी मां की गला दबाकर हत्या की थी। उसने मां से पांच हजार रुपये मांगे थे। हिमांशु की मां ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद उसने 13 दिसंबर को अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी। यहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। - पीके गौतम, एसएचओ दारागंज थाना, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed