{"_id":"58add80f4f1c1b8716b236ba","slug":"scotty-kent-near-the-red-beacon-car-was-thrashed-to-death-of-the-young-man-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट के पास लालबत्ती कार ने स्कूटी को रौंदा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट के पास लालबत्ती कार ने स्कूटी को रौंदा, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Scotty प्रतिकात्मक
- फोटो : desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-हांसी मार्ग पर कैंट के पास भानु चौक पर बुधवार को लालबत्ती लगी एक कार ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार झुंझुनूं निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार की मौत हो गई। कार मुरथल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस ने अनजान चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिले झुंझुनूं के गांव टैमकोरा का रहने वाला दिनेश कैंट के सामने देवीलाल कॉलोनी में चाचा अशोक कुमार के साथ रह रहा था। अशोक भारतीय सेेना से रिटायर होने के बाद कैंट के सामने परचून की दुकान चलाते हैं। दिनेश उनके साथ दुकान पर काम करता था। दिनेश अपनी स्कूटी लेकर किसी काम से हिसार गया था।
विज्ञापन
वापस लौटते समय महाराणा प्रताप चौक पर हांसी की तरफ से आ रही एक लालबत्ती कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। चर्चा है कि दुर्घटना के बाद रजिस्ट्रार की गाड़ी रुकी और गंभीर रूप से घायल दिनेश को रजिस्ट्रार केपी सिंह ने खुद अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में चालक ने कार की लालबत्ती उतार ली। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर जीजेयू रजिस्ट्रार अनिल कुमार भी अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन