फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Registration for Agniveer recruitment rally starts, applications will be made till March 15

Haryana: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पंजीकरण शुरू, 15 मार्च तक करें होंगे आवेदन

Thu, 23 Feb 2023 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 12:47 AM IST
सार

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह (सेना मेडल) ने बताया कि आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी।

विज्ञापन
Registration for Agniveer recruitment rally starts, applications will be made till March 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। चयन परीक्षा 17 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह (सेना मेडल) ने बताया कि आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए वेबसाइट पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्तूबर 2002 से 1 अप्रैल 2006 के बीच हुआ है, वे आवेदन के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे युवा जिन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है या बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं। अभी उनके परिणामों की घोषणा नहीं हुई है। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) व अग्निवीर ट्रेडमैन (आठवीं पास) के पद सभी आर्म्स फोर्स के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed