फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rape victim girl gave birth to a child in Bhiwani

हिसार: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने भिवानी में दिया बच्चे को जन्म, 27 जनवरी को दर्ज हुआ था केस

Sun, 30 Jan 2022 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 11:39 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ 27 जनवरी को केस दर्ज हुआ था।  हिसार पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rape victim girl gave birth to a child in Bhiwani
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के  एक गांव की रहने वाली 17 साल की दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का जन्म भिवानी जिले के एक अस्पताल में हुआ है। पीड़िता के साथ पिछले वर्ष अप्रैल महीने में हिसार क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात हुई थी।

विज्ञापन


घटना के बाद भी पीड़िता चुप रही और घरवालों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ भिवानी चली गई। वहां पर पेट में दर्द होने पर पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की जानकारी परिवार को दी। पीड़िता ने भिवानी के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। हिसार पुलिस ने मामले में हिसार के राकेश के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, पीड़ित किशोरी अपने परिवार के साथ अप्रैल 2021 में हिसार के ईंट भट्ठे पर काम करती थी। भट्ठे पर ड्राइवर राकेश ने उसके साथ एक रात झुग्गी के बाहर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद से राकेश वहां से भाग गया था। कुछ दिनों बाद पीड़िता व उसके परिवार ने भी वह भट्ठा छोड़ दिया और भिवानी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार उसे कई बार पेट में तेज दर्द होता था, लेकिन उसने इस बारे में किसी के आगे जिक्र नहीं किया। ज्यादा दर्द होने पर 25 जनवरी को उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। तीन दिन बाद उसने बेटे को जन्म दिया है। हिसार पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed