फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape, marriage stop, groom arrest, bride break marriage, Hisar police, Hisar

प्यार में युवती को दिया धोखा तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी

Wed, 12 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 12 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
rape, marriage stop, groom arrest, bride break marriage, Hisar police, Hisar
rape - फोटो : Demo

हिसार जिले के गांव मदनपुरा का युवक समीन सोमवार को आर्यनगर की युवती के संग फेरे न ले सका। बल्कि कैमरी रोड की एक युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने, अबॉर्शन कराने और धोखेबाजी का केस दर्ज किया है। वह सोमवार को घुड़चढ़ी की तैयारी कर रहा था कि कैमरी रोड की युवती ने वहां जाकर हंगामा कर उस पर शादी करने से मुकरने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

कैमरी रोड की बीए फाइनल ईयर की एक छात्रा उकलाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में पहुंची थी। वहां जगदीश के बेटे समीन की घुड़चढ़ी की तैयारी हो रही थी। लड़की के हंगामा करने से वहां सन्नाटा पसर गया था। युवती ने साफ कहा था कि वह किसी और लड़की से शादी नहीं कर सकता। उसने उसके साथ शादी करने का वादा किया था, वह अब क्यों दूसरी लड़की के साथ शादी कर रहा है। बात यहीं नहीं थमी थी और मामला महिला थाना में पहुंच गया था। युवक बीटेक बताया जाता है। वे दोनों एक ही समुदाय से हैं।
विज्ञापन


गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात
युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि समीन की बहन कैमरी रोड पर उनके पड़ोस में रहती है। वह बहन के पास आता जाता था। सन 2009 में उससे उसकी बहन के यहां एक प्रोग्राम में जान पहचान हो गई थी। तब वह फोन पर बात कर उसके घर आया था। उसने अकेली पाकर उसके साथ रेप किया था। उसने परिजनों को बताने बारे कहा तो समीन ने कहा था कि वह समय आने पर उसके साथ शादी कर लेगा। वह संबंध बनाने की बात सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है। वह उसके साथ बार-बार रेप करता आ रहा है, जिसके चलते वह इस साल मार्च महीने में गर्भवती हो गई थी। समीन को उसने यह बात बताई तो उसने गर्भपात करा दिया। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि नामजद समीन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य नगर की युवती ने किया शादी से इंकार
हिसार जिले के गांव मदनपुरा के समीन पर रेप का केस बनने पर उसकी जीवन संगिनी बनने जा रही गांव आर्यनगर की युवती के सामने सोमवार रात अजीबोगरीब स्थिति बन गई। युवती ने थोड़ा सोच-समझकर बोल्ड डिसीजन लेते हुए परिजनों से साफ शब्दों में कह डाला कि वह समीन के साथ किसी सूरत में फेरे नहीं लेगी। युवती ने मंगलवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि वह शिक्षित है और अपना भला-बुरा खुद समझ सकती है। लड़कियों को अपने हित में डिसीजन लेने में कोई हिचक महसूस नहीं करनी चाहिए। उसने कहा कि वह अपने परिवार के सहयोग से यह फैसला कर पाई है। लड़कियों को परिजनों से साफ शब्दों में बात करनी चाहिए और उन्हें अपनी भावनाओं से अवगत कराना चाहिए।

पढे़ लिखे हैं बहन-भाई
गांव आर्य नगर की युवती ने सोनीपत के खानपुर की यूनिवर्सिटी से बीटेक की है। उसकी बहन बीएससी, बीएड है और भाई ने ग्रेजुएशन के बाद एनिमेशन कोर्स किया है। वह अब दिल्ली में अपना काम कर रहा है। इनकी बड़ी बहन बीए, एलएलबी और एलएलएम है।

पिता ने शादी के लिए लिया कर्ज
युवती के पिता खेती करते हैं। उनका कहना है कि तीन बच्चों की शादी के लिए उन्होंने जमीन गिरवी रखकर बाहर से 10 लाख रुपये का कर्ज लिया है। इसके अलावा पांच लाख रुपये का खुद अलग से बंदोबस्त किया। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी रविवार को सीसवाला में की है। रिश्ता मदनपुरा में 6 महीने पहले तय किया था और सोमवार को बारात आनी थी।


भाई की शादी हुई
इसके अलावा दुल्हन के भाई की बारात मंगलवार रात को किरतान गई। दुल्हन के पिता ने बताया कि वे सोमवार शाम तक मदनपुरा से बारात आने का इंतजार कर रहे थे। खाना और मिठाई सजा दी गई थी और शादी की तैयारियां पूरी थी। मगर यह शादी सिरे न चढ़ी। उन्होंने बताया कि इस सारे झमेले से उनको कुछ गम है, मगर खुशी ज्यादा है। यदि बेटी के फेरे लेने के बाद मामला उजागर होता तो उनके लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed