फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rampal, Rampal in hisar, Rampal Followers, Attack on police, Hisar News, hindi News

हिसार में रामपाल समर्थकों का पुलिस पर हमला, तीन घायल

Sat, 26 Mar 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 26 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rampal, Rampal in hisar, Rampal Followers, Attack on police, Hisar News, hindi News
रामपाल समर्थक - फोटो : Bureau

शहर में शुक्रवार को सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल की वीसी के जरिए पेशी के दौरान उमड़े उसके समर्थकों ने उन्हें लघु सचिवालय की तरफ बढ़ने  से रोक रहे पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। डंडों से  हमले और पथराव में तीन  पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके बाद शाम को सेंट्रल जेल टू के पिछले हिस्से में नवदीप कॅालोनी के एक मकान में घुसे दो महिलाओं सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मकान मालिक ने शिकायत दी कि यह लोग दीवार फांदकर उनके घर में घुसे थे। इन लोगों के पास दो रस्सी थी। रामपाल की बैरक के साथ लगते इस मकान में इस घटना के बाद सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


रामपाल की पेशी के मद्देनजर हर बार शहर में हजारों की तादाद में उसके अनुयायियों की भीड़ उमड़ती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस फोर्स लगाई जाती है। शुक्रवार सुबह भीड़ नियंत्रित कर रहे पुलिसकर्मियों के अनुयायियों ने लाठी डंडे छीन लिए और हमला कर दिया। पुलिस की ओर से लगाए गए बेरिकेडस तोड़कर आगे बढ़ते समर्थकों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए अनुयायियों को खदेड़ दिया। आजाद नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि नवदीप कॉलोनी के मकान से गिरफ्तार लोगों में जींद निवासी प्रेम व रानी, दिल्ली निवासी अभिषेक, रोहतक निवासी अनिता, संतोष, ओमपति शामिल हैं। इनसे दो रस्सी बरामद की गई हैं। आशांका है कि ये रामपाल को भगाने की फिराक में थे।
विज्ञापन


सेंट्रेल जेल टू के सामने जुटे
रामपाल की पेशी के मद्देनजर उसके अनुयायी राजगढ रोड स्थित सेंट्रल जेल टू के सामने एकत्र हो गए। जेल तथा नहर के बीच  खाली पड़ी जमीन पर समर्थकों ने डेरा डाला। सुबह करीब 11 बजे समर्थक नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की ओर से बढ़ने लगे। नहर के पास लगाए गए नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बेरिकेडस लगाकर समर्थकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर समर्थक वहां से पीछे हटकर नहर पार कर लघु सचिवालय की ओर बढ़ने लगे। पुलिस कर्मियों ने धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। अनुयायियों ने बेरिकेडस तोडकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ समर्थकों ने पुलिस के लाठी डंडो को छीनकर हमला बोल दिया। इससे हेड कांस्टेबल संदीप, अनिल कुमार और एक अन्य को चोटें आई। संदीप को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश की आशंका, छह गिरफ्तार
शाम करीब छह से सात बजे के बीच रामपाल के छह समर्थक सेंट्रल जेल टू के पिछले हिस्से के साथ लगती नवदीप कॅालोनी के एक मकान में घुस गए। सेंट्रल जेल की सिक्योरटी टीम इन लोगों को देखकर मौके पर पहुंची और मकान मालिक की मदद से इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नवदीप कॅालोनी के एक मकान में रामपाल के कुछ समर्थक दीवार फांदकर घुस गए।

इन लोगों के पास दो रस्सी थी। यह मकान सेंट्रल जेल टू के पिछले हिस्से से सटा हुआ है। इसी जेल में रामपाल की बैरक है। मकान की छत पर संदिग्ध लोगों को देेखकर सेंट्रल जेल के कर्मचारी अलर्ट हो गए। मकान की छत पर पहुंचे इन लोगों की सीसीटीवी से भी जांच की। गतिविधियां संदिग्ध मानकर सेंट्रल जेल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक मकान मालिक तथा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। मकान मालिक  सज्जन सिंह ने आजाद नगर चौकी को दी अपनी शिकायत में कहा कि यह लोग दीवार फांदकर घर में घुसे। उनका क्या मकसद था इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने जान से मारने की धमकी, जेल में घुसने का प्रयास करने के तहत इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।


हमें जेल के पिछले हिस्से के पास नॅवदीप कालोनी के मकान में कुछ लोगों के दीवार फांदकर घुसने की जानकारी मिली थी। हमारी सिक्योरिटी अलर्ट थी। हमारे कर्मचारी संदिग्धों को देखकर मौके पर पहुंचे तब तक पुलिस ने इन लोगों ने गिरफ्तार कर लिया था। इन लोगों का क्या प्लान था यह तो पुलिस छानबीन में सामने आएगा।
 - शमशेर दहिया, जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल टू, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed