{"_id":"63d67fe1b066ea7eea267760","slug":"prostitution-busted-in-hotel-in-barwala-of-hisar-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मैनेजर गिरफ्तार, बोगस ग्राहक भेजकर किया भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मैनेजर गिरफ्तार, बोगस ग्राहक भेजकर किया भंडाफोड़
Sun, 29 Jan 2023 07:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला, हिसार
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:47 PM IST
सार
डीएसपी ने पुलिस कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा था। होटल मैनेजर ने 500 रुपये में युवती उपलब्ध कराने की हामी भरी थी। मौके पर कई युवतियां मिलीं, दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। देह व्यापार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार के बरवाला शहर के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात को होटल से कई युवतियां पकड़ी गईं। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल मालिक हसनगढ़ निवासी सौरभ और मैनेजर खेदड़ निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी मैनेजर को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। डीएसपी अशोक कुमार ने एक पुलिस कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर होटल भेजा। होटल मैनेजर ने 500 रुपये में युवती उपलब्ध करवाने की हामी भरी। इसके बाद पुलिस कर्मी ने टीम को इशारा किया।
विज्ञापन
टीम ने होटल पर छापा मारा। पुलिस को मौके पर कई युवतियां और मैनेजर सोनू मिला। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस होटल मालिक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन