{"_id":"6305c5a01849e102eb01671a","slug":"policeman-caught-by-vigilence-for-taking-bribe-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: रिश्वत लेते सीआई वन में तैनात पुलिसकर्मी काबू, रिवाल्वर का लाइसेंस वापस देने के लिए मांगे थे पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: रिश्वत लेते सीआई वन में तैनात पुलिसकर्मी काबू, रिवाल्वर का लाइसेंस वापस देने के लिए मांगे थे पैसे
Wed, 24 Aug 2022 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:01 PM IST
सार
आरोपी पुलिसकर्मी ने लाइसेंस वापस करने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। बात 15 हजार रुपये पर तय हुई थी। डीएसपी गौरव के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने पुलिसकर्मी धर्मपाल को एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विजिलेंस टीम ने हिसार सीआईए वन में तैनात ईएएसआई धर्मपाल को लाइसेंस देने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे दुर्जनपुर मार्ग पर एक ढाबे पर रेड मारकर देर रात पकड़ा। इस संबंध में मूल रूप से मिर्चपुर गांव निवासी दिनेश ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विजिलेंस को दी गई शिकायत में बालसमंद मार्ग पर स्थित संजय नगर निवासी दिनेश ने बताया कि उसके पास रिवाल्वर और दोनाली बंदूक का लाइसेंस है। वह एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड है। 18 महीने पहले उसके दोस्त वासु के भाई ने उसकी रिवाल्वर लेकर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाली थी। 16 अगस्त को वासु के साथ 3-4 पुलिसकर्मी आए। एक ने अपना नाम धर्मपाल बताया और कहा कि तुमने अपनी रिवाल्वर वासु के भाई को क्यों दी। ये कहकर उसका लाइसेंस ले लिया गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने कहा कि लाइसेंस लेना है तो 20 हजार रुपये देने होंगे। 15 हजार रुपये पर बात तय हुई। इसके साथ ही दिनेश ने इस बारे में मंगलवार को विजिलेंस टीम को शिकायत दी। डीएसपी गौरव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और 15 हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिसकर्मी धर्मपाल को एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन