{"_id":"6c886b0659ceb7227a693bef69f338d2","slug":"petition-cancel-of-dr-anant-ram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अनंतराम की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. अनंतराम की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रूण हत्या मामले में अभियुक्त एएमसी अस्पताल के संचालक डॉ. अनंतराम बरवाला की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने अब इस मामले के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सिटी थाना इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने के अनुसार डॉ. अनंतराम की याचिका हाईकोर्ट में कई दिनों से पेंडिंग थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने बृहस्पतिवार को फैसला सुनाते हुए अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर प्रयास शुरू कर दिए।
विज्ञापन
यह है मामला
यहां यह बता दें कि करीब दो महीने पहले सुंदर नगर में लिंग जांच मामले का खुलासा होने के बाद डॉ. अनंतराम के अस्पताल का नाम सामने आया था।
पुलिस ने कई बार अस्पताल में छापेमारी भी की। महिला स्टाफ सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से एक ने डॉ. अनंत राम बरवाला नाम लिया था, जिसके बाद से पुलिस डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास करने लगी।