{"_id":"6a9096a3316036fd4e0b0ca3","slug":"youth-falls-into-river-after-slipping-no-trace-found-chandauli-news-c-189-1-svns1010-153672-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पैर फिसलने से नदी में गिरा युवक, नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पैर फिसलने से नदी में गिरा युवक, नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
सुनील कुमार, फाइलफोटो
धीना। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैथा गांव स्थित बहुरिया नदी में बृहस्पतिवार की शाम पैर फिसलने से 28 वर्षीय युवक गहरे पानी में गिर गया। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। धीना थाना पुलिस और फायर कर्मी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ को बुलाने की मांग की है।
रैथा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र मुंशी राम का घर नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। परिजनों के अनुसार सुनील मुंबई में अपनी बहन और बहनोई के साथ निजी नौकरी करता था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। इसी कारण मंगलवार को वह मुंबई से गांव आया था। बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
-- -- -- -- -- --
तीन घंटे तक की तलाश, एनडीआरएफ को बुलाने की मांग
सुनील के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक खोजबीन के बावजूद शाम छह बजे तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से एनडीआरएफ की टीम बुलाकर युवक की तलाश कराने की मांग की। सुनील की शादी करीब तीन साल पहले कैली गांव में सुनीता देवी से हुई थी। दंपती की अभी कोई संतान नहीं है। पत्नी सुनीता फिलहाल अपनी ननद और बहनोई के साथ मुंबई में रहती हैं। सुनील चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। चार बहनों और तीन भाइयों की शादी हो चुकी है। सुनील के माता-पिता झोपड़ी में रहकर जीवन यापन करते हैं। बेटे के नदी में डूबने की खबर से मां मंजू देवी रोते-रोते बदहवास हो गई। पड़ोस की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रहीं।