फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike collides with vehicle; grandfather dies, grandson injured

Raebareli News: वाहन से टकराई बाइक, दादा की मौत, पोता घायल

Fri, 28 Aug 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 28 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with vehicle; grandfather dies, grandson injured
सलोन। बाइक से बुधवार रात घर लौट रहे दादा-पोते की सलोन सूची मार्ग स्थित उमरी के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे दादा की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मोहनगंज निवासी राम प्रसाद (75) पुत्र राम चरन बुधवार देर रात पोते सुशील कुमार (32) पुत्र लालता प्रसाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सुशील कुमार चला रहे थे। दादा राम प्रसाद पीछे बैठे थे। जैसे ही दोनों उमरी के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे राम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक चला रहा सुशील कुमार भी घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत भाग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुशील कुमार को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट पहने था। कोतवाल संदीप कुमार राय ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed