फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   One killed after speeding Car entered in Shop at Hisar

होली पर हादसा: हिसार में दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, अंदर बैठे दुकानदार की मौत

Sat, 19 Mar 2022 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 02:19 PM IST
सार

हादसे में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी और दुकान के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
One killed after speeding Car entered in Shop at Hisar
हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हिसार में फाग वाले दिन दोपहर को एक तेज रफ्तार कार पारिजात चौक के पास एक दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान के अंदर बैठा सेक्टर 14 निवासी तेलूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में तेलूराम को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी और दुकान के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 14 के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने भाई तेलूराम के साथ पारिजात चौक के पास गोयल आयरन स्टोर के नाम से दुकान खोली हुई है। फाग वाले दिन दोपहर बाद करीब ढाई बजे भाई का खाना लेकर गया था। इसी दौरान पारिजात चौक की तरफ से एक तेज रफ्तार कर आई और सीधे दुकान में घुस गई। इससे दुकान में बैठे भाई तेलूराम को चोटें आई। दुकान का शटर भी टूट गया और काफी चीजों को नुकसान पहुंचा। घायल हालत में भाई को एंबुलेंस के जरिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। एचसी राकेश कुमार का कहना है कि विजय कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed