फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nuh Violence: Case of giving provocative speech in Hansi, case filed against 12 others including three nominee

नूंह हिंसा: हांसी में भड़काऊ भाषण देने का मामला, बजरंग दल व अन्य संगठनों के तीन नामजद सहित 12 अन्य पर केस दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 11:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि नूंह में हिंसा के विरोध में बुधवार को नूंह में हुई हिंसा के कारण हांसी शहर में किए हिंदू संगठनों के द्वारा निकाले गए रोष प्रदर्शन में की गई अपनी बयानबाजी को लेकर हांसी पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Nuh Violence: Case of giving provocative speech in Hansi, case filed against 12 others including three nominee
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूंह मामले को लेकर तीन दिन पूर्व हांसी शहर के बाजारों में बजरंग दल व अन्य संगठनों के कार्यकताओं ने रोष प्रदर्शन निकाला था। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने भड़काऊ भाषण दिया था। रोष मार्च का यह वीडियो इंटरनेट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया था। रोष प्रदर्शन के दौरान भाषण में उन्होंने एक समुदाय के लोगों पर निशाना साधते हुए दो दिन में हांसी छोड़ने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर हांसी पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


इससे पहले हांसी शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम मोहित महराणा ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। सुबह कुछ लोगों ने खेद प्रकट भी किया था। इस मामले में वीरवार देर रात हांसी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


हांसी एसपी के अनुसार
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि नूंह में हिंसा के विरोध में बुधवार को नूंह में हुई हिंसा के कारण हांसी शहर में किए हिंदू संगठनों के द्वारा निकाले गए रोष प्रदर्शन में की गई अपनी बयानबाजी को लेकर हांसी पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में बजरंग दल के नेता कृष्ण गुर्जर सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के नेता के अनुसार
जानकारी मिली है कि हमारे खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। हम साथियों से बातचीत कर रहे हैं। उसके बाद ही जानकारी देंगे। -कृष्ण गुज्जर, नेता बजरंग दल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed