फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली का मोबाइल फोन और लैपटॉप खोलेगा मौत का राज, शरीर पर मिले 46 चोट के निशान

Thu, 01 Sep 2022 03:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 03:20 AM IST
सार

गोवा पुलिस ने सोनाली का मोबाइल फोन तो हरियाणा पुलिस ने लैपटॉप कब्जे में लिया है। सोनाली के फार्म हाउस गोवा पुलिस पहुंची। सात घंटे परिजनों से जानकारी जुटाई गई। भाजपा नेता की मौत के 9 दिन बाद गोवा पुलिस ने अपने कब्जे में सोनाली फोगाट का मोबाइल फोन लिया, वहीं टीम आरोपियों को साथ लेकर नहीं आई।   

विज्ञापन
mobile phone and laptop  of Sonali will reveal the secret of death
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत का राज मोबाइल फोन और लैपटॉप से खुल सकता है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए गोवा पुलिस ने हत्या के 9 दिन बाद करीब 2000 किलोमीटर दूर हिसार पहुंची। बुधवार को टीम ने सोनाली का मोबाइल फोन कब्जे में लिया और करीब 7 घंटे तक पहले सदर थाना और फिर सोनाली के परिजनों से जानकारी जुटाकर बयान कलमबद्घ किए। वहीं हिसार सदर थाना पुलिस ने आरोपी शिवम से सोनाली के फार्म हाउस से चोरी लैपटॉप, मोबाइल व दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। पुलिस को घर से 3 डीवीआर भी मिले हैं। 



गोवा पुलिस टीम के दो सदस्य आरोपियों सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को साथ नहीं लाए हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे गोवा की स्पेशल पुलिस के इंस्पेक्टर थेरोन डी कोस्टा और पीएसआई फ्रांसिस जेवियर हिसार के सदर थाने पहुंचे। यहां पर सोनाली के भाई रिंकू, वतन ढाका और जीजा अमन पूनिया के बयान कलमबद्ध किए गए।

mobile phone and laptop  of Sonali will reveal the secret of death
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि सुधीर सांगवान सोनाली को ब्लैकमेल करता था और हमें शक है कि सुधीर के पास सोनाली का वीडियो भी है। इस दौरान परिजनों ने फोन रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शॉट गोवा पुलिस को सौंपे। वहीं, गोवा पुलिस की जांच से असंतुष्ट ढाका खाप प्रतिनिधियों ने ढंढूर स्थित फार्म हाउस पर प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग उठाई। 

mobile phone and laptop  of Sonali will reveal the secret of death
सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला

सदर थाने में दो घंटे रुकने के बाद टीम थाना प्रभारी मंदीप और सीआईए इंचार्ज प्रहलाद राय की टीम के साथ सवा एक बजे फार्म हाउस पर पहुंची। यहां सोनाली के भांजे विकास, भतीजे सचिन के बयान दर्ज किए। सचिन ने सुधीर से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को दी है। इसके बाद टीम ने मां संतोष ढाका, बहन रेमन और बेटी यशोधरा से भी जानकारी जुटाई। टीम ने फार्म हाउस में बने आवास की भी रिपोर्ट ली। शाम करीब 6 बजे टीम फिर सदर थाना पहुंची। गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई से मोबाइल कब्जे में लिया है। गोवा पुलिस वीरवार को सोनाली के संत नगर स्थित मकान पर जांच करेगी। उसके बाद मामले की जांच के लिए रोहतक और गुरुग्राम जा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
mobile phone and laptop  of Sonali will reveal the secret of death
सोनाली फोगाट की मां, सोनाली फोगाट व आरोपी सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज गोवा पुलिस ने पूछा था कि आखिरी बार सोनाली फोगाट से क्या बात हुई थी। जिस पर मैंने पूरी घटना बता दी। हम गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं, मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। - संतोष ढाका, सोनाली की मां।

सोनाली के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। सोनाली का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। अभी मामले की जांच कर रहे हैं। - इंस्पेक्टर थेरोन डी कोस्टा, गोवा पुलिस।

शिवम को परिजनों के सामने पेश किया था, उससे मोबाइल, लैपटॉप व अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। यह सभी सामान पुलिस के पास है। अगर गोवा पुलिस मांगेगी तो हम उपलब्ध कराएंगे। शिवम ने बताया कि हिसार से जाने के बाद सुधीर ने उसे फोन नहीं किया। - नारायण चंद, डीएसपी, हिसार। 
विज्ञापन
mobile phone and laptop  of Sonali will reveal the secret of death
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले 46 चोट के निशान
भाजपा नेता सोनाली फोगाट के शरीर पर 46 चोट के निशान मिले हैं। एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के स्टिंग में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉक्टर ने गोवा में पोस्टमार्टम कराने में हुई देरी पर भी सवाल उठाए  हैं। डॉक्टर ने यह भी कहा है कि बिसरा रिपोर्ट जल्द मिलने पर मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सकती है। इस खुलासे से सोनाली की हत्या में पीए सुधीर सांगवान के हाथ होने का शक गहरा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed