{"_id":"6af75f7d74fc26e1e10832c4","slug":"young-man-dies-in-accident-while-heading-home-for-sisters-wedding-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-160107-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहन की शादी में घर आ रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहन की शादी में घर आ रहे युवक की हादसे में मौत
Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
इरफान। (फाइल फोटो)
बहराइच। रुपईडीहा के मधुबन गांव निवासी इरफान अंसारी (30) लखनऊ से बाइक से अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने घर आ रहे थे। फखरपुर के मरौचा के पास बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
इरफान लखनऊ में रहकर इंटीरियर डेकोरेशन का काम करते थे। उनकी चचेरी बहन अंजुम की शादी शुक्रवार को होनी थी। परिवार के लोग धूमधाम से शादी की तैयारियों में जुटे थे। परिजनों के बुलावे पर इरफान बृहस्पतिवार शाम बाइक से रुपईडीहा के लिए निकले थे। देर रात मरौचा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल इरफान को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई फरहान अंसारी ने बताया कि इरफान के तीन अन्य भाई और दो बहनें हैं। सभी भाई अलग-अलग स्थानों पर रहकर काम करते हैं। इरफान भी बहन की शादी में शामिल होने आ रहे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
फखरपुर थाना प्रभारी रामकुमार राजभर ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
-- -- -- -- -
शादी का कार्यक्रम स्थगित
भाई फरहान ने बताया कि इरफान की मौत के चलते फिलहाल शादी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों के निर्णय के अनुसार शादी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
हेलमेट नहीं लगाए हुए थे इरफान
फखरपुर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि हादसे के समय इरफान ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में चोट लगने से अधिक रक्तस्राव के कारण मौत होने का अनुमान है।