फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Loot in Union Bank at Hisar

हिसार में वारदात: यूनियन बैंक में घुसे हथियारबंद चार बदमाश, जान से मारने की धमकी देकर लूटे 15 लाख 

Mon, 18 Apr 2022 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 02:38 PM IST
सार

बैंक प्रबंधन के अनुसार उस समय बैंक में करीब 10 से 15 लाख रुपये की नकदी थी। बदमाश यह पूरी नकदी लूट कर ले गए हैं। कोई पुलिस को सूचना न दे सके इसलिए बदमाश बैंक कर्मियों के 5 मोबाइल भी छीन ले गए।

विज्ञापन
Loot in Union Bank at Hisar
हिसार के यूनियन बैंक में लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार के राजगढ़ रोड स्थित सीआर लॉ कॉलेज के पास स्थित यूनियन बैंक में हथियारों से लैस पांच युवक करीब 10 से 15 लाख रुपये लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी लोकेंद्र कुमार, आईजी राकेश कुमार आर्य मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12.30 बजे हथियारबंद दो बदमाशों ने बैंक के गार्ड के साथ मारपीट की। सुरक्षाकर्मी की लाइसेंसी बंदूक छीन कर उस पर बट से हमला किया। इसके बाद वे बैंक के अंदर घुसे। इसके बाद दो बदमाश और अंदर आए। चारों ने अंदर घुसते ही सभी बैंक कर्मियों को हाथ ऊपर करने के लिए कहा। बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों को भी हाथ खड़े करने के लिए कहा।
विज्ञापन


बैंक के कैशियर को जान से मारने की धमकी देकर उससे नकदी ली। बैंक प्रबंधन के अनुसार उस समय बैंक में करीब 10 से 15 लाख रुपये की नकदी थी। बदमाश यह पूरी नकदी लूट कर ले गए हैं। कोई पुलिस को सूचना न दे सके इसलिए बदमाश बैंक कर्मियों के 5 मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रहे हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि 5 टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी नाके सील करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed