{"_id":"63333b5115546b694a37e65c","slug":"in-laws-in-jind-of-haryana-accused-of-killing-a-married-woman-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन पर दहेज हत्या का केस दर्ज
Tue, 27 Sep 2022 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:35 PM IST
सार
आरोप है कि हिसार के छान की बेटी को जींद के उचाना एरिया के गांव में ससुरालजनों ने दहेज की मांग को लेकर पीटकर अधमरा किया, जिसकी हिसार में अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के जींद के गांव मांडी कलां की 23 वर्षीय साक्षी की दहेज को लेकर ससुरालजनों ने हत्या कर दी। उसका हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मृतका साक्षी का मायका गांव छान है। उचाना थाना पुलिस ने इस संबंध में
विज्ञापन
मृतका के पति अमन, ससुर कृष्ण और दाद सास भरपाई देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में छान गांव के रहने वाले कुलबीर ने बताया कि मैं खेती बाड़ी का काम करता हूं। हम पांच भाई-बहन हैं। मेरी चार बहने हैं तथा मैं अकेला भाई हूं। मेरी सबसे छोटी बहन साक्षी की शादी 27 मार्च 2022 को अमन वासी माण्डी कलां(जींद) के साथ हुई थी। शादी के 20-25 दिन बाद ससुराल वालों ने साक्षी को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
मेरी बहन ने हमारे घर पर गांव छान में आकर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में गाड़ी की मांग कर रहे हैं। हम दो-तीन बार पंचायती तौर पर बहन के ससुराल वालों को समझाने मांडी कलां में गए। लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद वे बाज नहीं आए। मैं मेरी बहन को अपने घर ले आया। फिर पंचायती तौर पर अमन व उसके परिवार के सदस्य आए और भविष्य में गलती ना करने का आश्वासन देकर रक्षा बन्धन के बाद अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: एक माह बाद भी नहीं खुला कॉमनवेल्थ पदक विजेता के पति की मौत का राज, पूजा जांच की गति से असंतुष्ट
करीब एक सप्ताह के बाद मेरे जीजा अमन ने विदेश जाने के नाम पर मुझसे 20 लाख रुपये मांगे। मैंने बहन का घर बसाने के लिए जीजा को 3 लाख रुपये नगद दिए थे। कुलबीर ने कहा कि 24 सितंबर को शाम करीब 6.15 बजे मेरे मौसा कृष्ण वासी माण्डी कलां का फोन आया। उसने कहा कि तेरी बहन बेहोश होकर गिर गई है।
मैं, मेरी मां शान्ति देवी, मेरा चचेरा भाई कुलदीप व परिवार के सदस्य गाड़ी में बहन के घर पर पहुंचे। हमने देखा कि साक्षी कमरे में बैड पर पड़ी हुई थी और दरवाजा बंद था। हमने मेरी बहन के पास जाकर देखा तो वह बेहोशी थी और उसके हाथ-पैर मुड़े हुए थे। मेरी बहन के बाए हाथ पर गुम चोट लगी हुई मिली तथा नाक से खून बह रहा था।
फिर साक्षी को गाड़ी में हिसार के निजी अस्पताल लेकर आ रहे थे। रास्ते में साक्षी ने होश में आकर बताया कि भाई पति अमन, ससुर कृष्ण व दाद सास भरपाई ने दहेज के लिए मेरे को चोटें मारी हैं। इतना कहते ही वह दोबारा बेहोश हो गई। हमने साक्षी को यहां अस्पताल में दाखिल कराया था।
उसकी उपचार के दौरान मौत गई है। मेरी बहन की मृत्यु उसके पति अमन, ससुर कृष्ण व दाद सास भरपाई द्वारा दहेज की मांग पूरी ना करने पर पिटाई करने से लगी चोटों के कारण हुई हैं। उचाना थाना पुलिस ने तीनों नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।