{"_id":"659d5243a96dc27bd004b9d7","slug":"hisar-woman-stole-one-day-old-baby-from-civil-hospital-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: नागरिक अस्पताल से एक दिन की बच्ची को उठा ले गई महिला, पुलिस ने साढ़े छह घंटे में पकड़ी आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: नागरिक अस्पताल से एक दिन की बच्ची को उठा ले गई महिला, पुलिस ने साढ़े छह घंटे में पकड़ी आरोपी
Tue, 09 Jan 2024 07:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2024 07:33 PM IST
सार
सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हो गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत की गुलिस्ता की सोमवार शाम को डिलीवरी हुई थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। सीसीटीवी में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिसार के नागरिक अस्पताल में मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे जच्चा-बच्चा वार्ड से एक महिला एक दिन की बच्ची को चोरी कर ले गई। घटनाक्रम परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची चोरी होने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर सीआईए, स्पेशल टीम और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शाम करीब 7 बजे पुलिस ने बच्चा चोर महिला को पकड़कर बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के तुगाना गांव के रहने वाले इंतजार ने बताया कि वह अमीरपुर गांव के पास भारत ईंट भट्ठे पर काम करता है। सोमवार को पत्नी गुलिस्ता को प्रसव पीड़ा के चलते नागरिक अस्पताल लेकर आया था। साढ़े तीन बच्चे पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। शाम को जरूरी काम से घर चला गया था। पत्नी के पास भाभी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे पत्नी फोन पर बातचीत करने लगी। इसी दौरान एक महिला वार्ड के कमरे से बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गई। महिला और बच्ची की काफी जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें करीब 25 साल की महिला बच्ची को ले जाती दिखाई दे रही है। गुलिस्ता के पहले पांच बच्चे हैं।
नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से एक दिन की बच्ची चोरी हुई है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रहा है। पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है। - डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार
घर जाकर दादी सास को बोली बेटी हुई है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 क्वार्टर एरिया निवासी गगनदीप उर्फ गग्गू ने बच्ची को चोरी किया था। घर जाने के बाद वह अपनी दादी सास को बोली कि मेरे बेटी हुई है। पुलिस ने शाम 7 बजे के करीब महिला को बच्ची के साथ बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला मूल रुप से पंजाब के संगरूर की रहने वाली है। करीब 6 महीने पहले ही 12 क्वार्टर के रहने वाले सुमित से दूसरी शादी की थी। जांच में सामने आया है कि महिला दिमागी परेशान है। मामले की जांच जारी है।