{"_id":"6ab0469263428b28d70604bb","slug":"motorcyclist-snatches-womans-earring-and-flees-but-falls-after-losing-control-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-173529-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला का कुंडल झपट भागा बाइक सवार, अनियंत्रित होकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला का कुंडल झपट भागा बाइक सवार, अनियंत्रित होकर गिरा
विज्ञापन
हसनपुर। गंगा तटबंध मार्ग पर सिरसा गुर्जर गांव के पास बाइक सवार बदमाश ने महिला के कान का कुंडल झपट लिया। भागने के दौरान उसकी बाइक तटबंध से नीचे गिर गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुंडल बरामद कर लिया।
रहरा थाना क्षेत्र के पथरा निवासी किसान महीपाल सिंह शनिवार शाम पत्नी ओमवती के साथ मेरठ के अस्पताल से रिश्तेदार को देखकर लौट रहे थे। सिरसा गुर्जर के पास पीछे से आए बाइक सवार ने ओमवती का कुंडल झपट लिया। झपटमारी में वह बाइक से गिरकर घायल हो गईं। इसी दौरान बदमाश की बाइक भी अनियंत्रित होकर तटबंध से नीचे गिर गई और वह बाइक छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पीआरबी, हसनपुर कोतवाली और रहरा पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक के नंबर से जांच शुरू की गई। बताया गया कि बदमाश हसनपुर के एक निजी अस्पताल में काम करता है। अस्पताल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल निवासी लुहारी खादर, थाना हसनपुर के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर छीना गया कुंडल बरामद कर लिया गया है। संवाद