{"_id":"6ab03d2a30eacbb0a80506c5","slug":"lured-to-the-train-door-under-the-pretext-of-making-a-reel-and-pushed-a-friend-off-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-982269-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रेन में रील बनाने का झांसा देकर गेट पर बुलाया और दोस्त को दे दिया धक्का, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रेन में रील बनाने का झांसा देकर गेट पर बुलाया और दोस्त को दे दिया धक्का, गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्यारोपी दिवेश पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत पुलिस
गाजियाबाद। दिल्ली जाने के दौरान भारत सिंह की ट्रेन से गिरकर हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के मुताबिक देवेश कुमार ने भारत सिंह को रील बनाने का झांसा देकर ट्रेन के गेट पर खड़ा किया और मौका देखकर उसे ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। आरोप है कि उगते सूरज के साथ रील बनाने के बहाने भारत को ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा किया गया। जैसे ही भारत ने सूरज की ओर देखा, उसी दौरान उसे धक्का दे दिया गया।
एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि भारत सिंह के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़े करीब एक करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए थे। परिजनों का दावा है कि भारत को अपने खाते के इस्तेमाल और इन ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं थी। इसी मामले की जांच आगे बढ़ने पर भारत और देवेश जांच टीम के संपर्क में आए थे। इसी जांच से बचने के लिए भारत की हत्या की साजिश रची गई। देवेश ने बताया कि उसकी योजना थी कि हत्या के बाद भारत पर सभी आरोप डाल वह खुद को बचा लेगा। वहीं इसके बाद पुलिस उसे फरार मानकर तलाश करेगी।
नोटिस पर दोनों जा रहे थे दिल्ली
एसीपी ने बताया कि नौ सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे दिल्ली सीबीसीआईडी की टीम ने पीलीभीत में कार्रवाई की थी। इसमें भारत और देवेश को दिल्ली सभी जानकारी के साथ पहुंचने का नोटिस दिया गया था। 15 सितंबर की रात करीब नौ बजे देवेश मोटरसाइकिल से उनके घर आया था। देवेश और भारत बरेली से ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गाजियाबाद की सीमा में आने के बाद उसने पूर्व में बनाई योजना के तहत भारत को रील बनाने के लिए ट्रेन के गेट पर बुलाया और मौका पाकर उसे धक्का दे दिया। पुलिस इस मामले में अन्य तथ्य की जानकारी कर रही है।