फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation garbage dumper runs over mason; dies.

Lucknow News: नगर निगम के कूड़ा डंपर ने राजमिस्त्री को कुचला, मौत

Mon, 21 Sep 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation garbage dumper runs over mason; dies.
तेलीबाग। तेलीबाग चौराहे पर राजमिस्त्री को नगर निगम के डंपर ने कुचल दिया। हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक कुछ दूरी पर डंपर खड़ा कर भाग गया। फिलहाल राजमिस्त्री की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास मिले सामान से उसके राजमिस्त्री होने का पता चला है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील सिंह के अनुसार, रविवार सुबह 9:45 बजे तेलीबाग चौराहे पर मजदूर और मिस्त्री काम की तलाश में इकट्ठा थे। करीब 30 वर्षीय राजमिस्त्री भी सड़क किनारे बैठे थे। इस दौरान बगल से कूड़ा उठाने वाला नगर निगम का डंपर तेज रफ्तार में गुजरा और राजमिस्त्री उसकी चपेट में आ गया। इससे उनकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed