{"_id":"56f59f6d4f1c1b2806f14d9a","slug":"hisar-news-hindi-news-crime-kidnap-kanta-kidnaper-arrest-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के प्लान में शामिल नशेड़ी गिरफ्तार, फाइनेंसर कांता शर्मा का पता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के प्लान में शामिल नशेड़ी गिरफ्तार, फाइनेंसर कांता शर्मा का पता नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
धोलू
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शिवनगर में टोह लेने आए रोहतक के नशेड़ी युवक अमित उर्फ राजेश उर्फ धोलू को वीरवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। मुख्य अपहरणकर्ता और फाइनेंसर कांता शर्मा का सात दिन बाद भी कुछ अतापता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार अमित किडनैप का प्लान बनाने में शामिल था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमित वीरवार शाम यहां शिवनगर में एक रिश्तेदार के यहां यह टोह लेने आया था कि पुलिस को उसके संलिप्त होने का पता है या नहीं। मुखबिरी मिलने पर मिलगेट चौकी इंचार्ज सतबीर सैनी की टीम ने उसे धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अमित किडनैप का प्लान बनाने में शामिल रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस कुछ नकदी और एक मोबाइल का एक सिम बरामद करेगी।
विज्ञापन
मेन आरोपी है जींद के गांव रोझला का प्रवीण
पुलिस पूछताछ में अमित ने बताया कि जींद जिले के गांव रोझला का प्रवीण मेन आरोपी है। इसके अलावा पूंडरी का प्रवीण किडनैप में उसका सहयोगी है। किडनैप में और कौन शामिल थे, उसे नहीं पता। वे दोनों 22 मार्च को एक बजे एक लड़की के साथ उसके पास यूपी में शामली के गांव तपराला में कार में आए थे। वे आधे घंटे उसके पास रुके थे, कांता उनके साथ थी। वे दोनों उसे कार में बिठाकर झिंझाना लाए थे। फिर उन्होंने एक एटीएम कार्ड देते हुए उसके हाथ पर पासवर्ड लिख दिया था। उसी के आधार पर मैंने वहां पीएनबी के एटीएम से 15 हजार से कुछ ज्यादा की नकदी निकाली थी। फिर उन्होंने मेरे को पांच हजार रुपये दिए थे। मैंने बाकी रुपये और एटीएम कार्ड उनको सौंप दिया था। वह उनके साथ करीब आधा घंटा रहा था। वे उसे एटीएम के आगे छोड़कर कार दौड़ा ले गए थे। पुलिस आरोपी की बातों पर अभी विश्वास नहीं कर रही है और उससे पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
भगोड़ा यूपी में रह रहा था छुपकर
पुलिस के अनुसार अमित हत्या और लूट की दो वारदातों का आरोपी है। उस पर रोहतक में केस दर्ज हैं। वह दोनों केसों में भगोड़ा है। पुलिस से छुपकर वह शामली के पास तपराला गांव में रह रहा था। वह वहां चाउमीन-बर्गर की दुकान पर कारिंदा है। उसके घर पर पुलिस ने कई बार दबिश दी थी, इसलिए वह छुपकर वहां रह रहा था। अमित ने बताया कि जींद जिला का प्रवीण मेन आरोपी है। उस पर भी कई केस दर्ज हैं, वह उसका परिचित है। दूसरा प्रवीण उसका दोस्त है।
आखिरी बात मोबाइल पर प्रवीण से हुई थी
सूत्रों के अनुसार कांता के परिजनों से पुलिस ने कांता का मोबाइल नंबर लिया था। अपहरण वाले दिन वारदात से कुछ देर पहले कांता की जिस मोबाइल नंबर से बात हुई। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस कर रोझला में छापा मारा तो वह गायब मिला। उसके बाद पुलिस जांच आगे बढ़ाते हुए उसके साथी अमित तक पहुंच गई। अमित जिस एटीएम से रुपए निकले, उसके सीसीटीवी में उसकी फोटो मिल गई। जिससे वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया था। पुलिस अब कांता को बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत कर रही है।