फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Municipal Corporation will maintain town park, civic minister inspected

Hisar: नगर निगम करेगा टाउन पार्क का रखरखाव, निकाय मंत्री ने किया निरीक्षण, इस बात को लेकर की घोषणा

Fri, 12 May 2023 02:13 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 May 2023 02:13 PM IST
सार

निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता दोपहर 12:00 टाउन पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मेयर कमल गुप्ता वह नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया भी मौजूद रहे। निकाय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पाक के फुटपाथ की टाइलों को बदला जाए। पार्क में सुंदर-सुंदर पेड़ व फूलों की वैरायटी लगाई जाए। पार्क में खराब पड़े सभी फव्वारों को ठीक करवाया जाए।

विज्ञापन
Hisar Municipal Corporation will maintain town park, civic minister inspected
मंत्री कमल गुप्ता ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के टाउन पार्क का रखरखाव नगर निगम करेगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने इसे लेकर मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता ने टाउन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क को प्रदेश का सबसे सुंदर पार्क बनाया जाएगा। टाउन पार्क शहर का सबसे बड़ा पार्क है। यह पार्क हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन है। मगर बजट के अभाव में पारक का सही ढंग से रखरखाव नहीं हो पा रहा था। हाउस की बैठक में भी स्पार्क को नगर निगम के अधीन लेने की मांग की जा रही थी। अभी हाल ही में हुई हाउस की बैठक में भी इसे लेकर एचएसवीपी को पत्र लिखने का प्रस्ताव पास किया गया था। 

विज्ञापन


पार्क में सुंदर-सुदर पेड़ लगाने के लिए आदेश
निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता दोपहर 12:00 टाउन पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मेयर कमल गुप्ता वह नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया भी मौजूद रहे। निकाय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पाक के फुटपाथ की टाइलों को बदला जाए। पार्क में सुंदर-सुंदर पेड़ व फूलों की वैरायटी लगाई जाए। पार्क में खराब पड़े सभी फव्वारों को ठीक करवाया जाए। पार्क में पुराने शौचालय की मरम्मत करवाई जाए और नए शौचालय का निर्माण भी करवाया जाए। पार्क को सुंदर बनाने में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। निकाय मंत्री ने कहा कि पाक को सुंदर बनाने के लिए कंसलटेंट हायर किया जाए जो पार्क को सुंदर बनाने का एक प्रोजेक्ट तैयार करके दे।
विज्ञापन


प्रदेश के 19 जिलों का किया दौरा
निकाय मंत्री ने कहा कि वह अब तक प्रदेश के 19 जिलों का दौरा कर चुके हैं। हर जगह वह हिसार के सुंदर पार्क, फव्वारों और तिरंगा लाइटों की वीडियो दिखा रहे हैं। उन्होंने सभी निकायों को इस तर्ज पर कार्य करने को कहा है। इसे लेकर 31 मई की डेडलाइन भी उन्हें दी गई है। सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर एक मॉडल तैयार किया जा रहा है। उदाहरण के लिए 400 घरों पर एक गाड़ी की जरूरत होती है। फिर इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स के नए सर्वे में प्रदेश में कुल 46 लाख प्रॉपर्टी आई हैं। अब इनकी इंटीग्रेशन का कार्य चल रहा है हालांकि हिसार में यह कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed