फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: International wrestler Rounak Gulia discharged from hospital, said I am not fit yet

Hisar: अंतरराष्ट्रीय पहलवान रौनक गुलिया को अस्पताल से मिली छुट्टी, कहा- अभी फिट नहीं हूं, वकील को थाने भेजा है

Thu, 31 Aug 2023 02:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

हिसार में पहलवान रौनक गुलिया ने परेशान होकर अपने हाथ की नस काट ली थी। पहलवान रौनक ने बताया कि अभी तक पुलिस की तरफ से मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है और ही कोई पुलिस कर्मी मेरे से पूछताछ करने के लिए आए।

विज्ञापन
Hisar: International wrestler Rounak Gulia discharged from hospital, said I am not fit yet
खिलाड़ी रौनक गुलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के सेक्टर 16- 17 के एक फ्लैट में रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान रौनक गुलिया ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि अभी फिट नही हूं। दिल्ली के जिस थाने में एफआईआर हुई है वहां पर आज वकील को भेजा है। उसके बाद पता चल पाएगा कि थाने में क्या शिकायत दी है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जांच में सहयोग करूंगी- पहलवान
पहलवान रौनक ने बताया कि अभी तक पुलिस की तरफ से मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है और ही कोई पुलिस कर्मी मेरे से पूछताछ करने के लिए आए। अगर, कोई जांच के लिए आता है जांच में सहयोग करूंगी और जो तथ्य है वो जांच के दौरान पेश किए जाएगें। जेलर दीपक शर्मा ने मुझे बदनाम करने के लिए दिल्ली के झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
मंगलवार को पहलवान रौनक गुलिया ने परेशान होकर अपने हाथ की नस काट ली थी। अस्पताल में उपचाराधीन पहलवान रौनक ने बताया था कि  2016 में अंकित गुलिया से लव मैरिज हुई थी। अब आपसी मनमुटाव के चलते सेक्टर 16- 17 के एक फ्लैट में अकेली रहती हूं। करीब डेढ़ साल पहले पति अंकित और जेलर दीपक शर्मा से जान पहचान हुई थी। दोनों ने मिलकर मोबाइल एप पर काम शुरू किया था। दोनों का आपस में लेन देन था। छह महीने के बाद ही कंपनी बंद हो गई थी।


कंपनी में किसने कितनी इंवेशमेंट की इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। दीपक शर्मा से कभी रुपये नहीं लिए और न ही मेरे अकाउंट से कोई ट्रांजेक्शन हुई। दीपक शर्मा बार बार फोन कर परेशान कर रहा है। इसके अलावा पुलिस वालों से फोन करवाता है। जिस कारण तैनाव में चल रही हूं। इसी कारण वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन के दौरान ध्यान नहीं दे पाई और बाहर हो गई। उन्होंने बताया कि दीपक शर्मा कहता है कि 2 मार्च को मेरे पास आकर रुपये लिए। वो झूठ बोल रहा है। 27 फरवरी से मई तक रूस में प्रेक्टिस कर रही थी। हर रोज फोन पर धमकी मिल रही थी जिस कारण ये कदम उठाना पड़ा।

कानूनी लड़ाई लडूंगी 
पहलवान रौनक ने बताया कि ठीक होने के बाद ओल्मिपक में हिस्सा लेने के लिए अभ्याय करूंगी। उन्होंने बताया कि कानूनी लड़ाई लडूंगी। मुझे अफसोस है नस काटने जैसा कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed