Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car overturns on expressway; four injured

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चार घायल

Mon, 16 Nov 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Car overturns on expressway; four injured
फोटो-21-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन

मवेशी सामने आने से हादसा, सभी अयोध्या के रहने वाले
दिल्ली से लौट रहे थे घर, सबलीखेड़ा गांव के पास घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सबलीखेड़ा गांव के पास दिल्ली से फैजाबाद जा रही तेज रफ्तार कार आगे मवेशी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। यूपीडा की टीम उन्हें बांगरमऊ सीएचसी ले गई, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।



अयोध्या जिले के थाना रिकाबगंज के सिविल लाइन निवासी चालक करन (32) पुत्र राजेंद्र वर्मा अपने पड़ोसी श्रेयांश जायसवाल (28), राहुल यादव (30) और शिवम सिंह (25) के साथ काम से दिल्ली गए थे। शनिवार शाम दिल्ली से निकले थे। रात करीब तीन बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव सबलीखेड़ा के पास छुट्टा मवेशी आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चारों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन




पीआरवी और यूपीडा की टीम घायलों को बांगरमऊ सीएचसी लाई। गंभीर हालत में डॉक्टर ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाया गया। इस दौरान एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि कार के सामने मवेशी आने से कार अनियंत्रित होकर पलटी थी। घायलों को सीएचसी लाया गया था, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed