फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, murderr,hisar

मौसेरे भाई पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Sun, 01 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 01 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, murderr,hisar
हत्‍यया - फोटो : buraeau
आदमपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर युगल के शव मिलने के मामले में पुलिस के बयान पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट के आधार पर मृतक युवक पर हत्या और साजिश की धाराओं सहित केस दर्ज करने के साथ किशोरी के मौसेरे भाई पर भी आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जीआरपी ने बताया कि लड़की-लड़के के परिजनों की तरफ से कोई बयान दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस इस मामले को लेकर शनिवार को आदमपुर गई थीं। वहां पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। किशोरी के परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भिवानी जिले के अपने पैतृक गांव में गए हुए हैं। उधर, टीचर के परिजन भी अपने गांव चले गए हैं। 
विज्ञापन


स्कूल में पहुंचकर की पूछताछ
पुलिस ने बताया है कि वैसे तो टीचर और किशोरी का आदमपुर में घर कुछ ही दूरी पर है। मगर स्कूल में पहुंचकर पूछताछ की गई तो स्टाफ और स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्होंने कभी भी टीचर और किशोरी को एक साथ नहीं देखा। ऐसी भी फिलहाल कोई बात सामने नहीं आई है कि कभी किशोरी का टीचर ने पीछा किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल खोलेगी राज
जीआरपी की मानें तो अब दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल्स की इस पूरे मामले का राज खोल सकती है। पुलिस जल्द ही किशोरी और टीचर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी। कहीं अगर इनकी आपस में बात होगी तो मामला प्रेम प्रसंग का मिल सकता है, वरना नहीं। 

रेप की पुष्टि के लिए भेजा विसरा
पुलिस ने बताया कि किशोरी के साथ रेप हुआ है या नहीं, अभी नहीं कहा जा सकता। डॉक्टरों ने टीम ने रेप की पुष्टि के लिए विसरा  मधुबन लैब भेजा है। जांच रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि किशोरी के साथ रेप भी हुआ था या नहीं।

यह था मामला
आदमपुर रेलवे ट्रैक पर वीरवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा की हत्या कर एक टीचर ने ट्रेन के सामने शव डाल दिया। टीचर भी इस दौरान ट्रेन से कट गया। मौके पर ही मौत हो गई थी। घटनास्थल के नजदीक ही टीचर की गाड़ी खड़ी थी। उसमें खून के निशान थे। दोनों की पहचान आदमपुर निवासी के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में पता चला था कि किशोरी पर नुकीले हथियार से 30 से अधिक वार किए हुए थे, जिससे उसकी मौत हुई थी। 


पूछताछ के लिए हमारी टीम गई थी। दोनों के परिवार गांव चले गए हैं। कोई कुछ बोलने और शिकायत देने तक को तैयार नहीं। स्कूल में पहुंचकर किशोरी के बारे में पूछताछ की गई है। फिलहाल ऐसा कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। कॉल डिटेल निकालने के बाद ही असलियत सामने आ सकती है।
- अमरनाथ, एसएचओ जीआरपी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed