{"_id":"657dda877edfb24bdb0f4717","slug":"hisar-hansi-police-will-investigate-the-murder-of-mother-and-taking-her-body-to-prayagraj-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: मां की हत्या कर शव को प्रयागराज ले जाने की जांच करेगी हांसी पुलिस, केस होगा यहां ट्रांसफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: मां की हत्या कर शव को प्रयागराज ले जाने की जांच करेगी हांसी पुलिस, केस होगा यहां ट्रांसफर
Sat, 16 Dec 2023 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:42 PM IST
सार
आरोपी हिमांशु विकास नगर में किराये पर अपनी मां व बहन के साथ रहता था। प्रयागराज पुलिस मामले को हांसी ट्रांसफर करेगी। वहीं, आरोपी हिमांशु प्रयागराज जेल में बंद है।
विज्ञापन
आरोपी हिमांशु व उससे बरामद हुआ बैग जिसमें वह अपनी मां का शव डालकर प्रयागराज पहुंचा था।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के हांसी में युवक द्वारा मां की हत्या कर शव को गंगा में बहाने के लिए ले जाने के मामले की जांच अब हांसी पुलिस करेगी। इसके लिए प्रयागराज पुलिस मामले को हांसी ट्रांसफर करेगी। वहीं, आरोपी हिमांशु प्रयागराज जेल में बंद है। उसे भी हांसी पुलिस को सौंपा जाएगा। वहां प्रयागराज पुलिस की शिकायत पर हिमांशु पर हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
खुद के खर्च के लिए चाहिए थे पैसे
हिमांशु को खुद के खर्च के लिए पैसे चाहिए थे। वह अपने लिए कुछ सामान लेना चाहता था व दोस्तों में खर्च करना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी मां से पांच हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
किताबें लेकर पहुंचा था साथ
हिमांशु ने पढ़ाई के लिए हांसी में एक लाइब्रेरी भी ज्वाइन कर रखी थी। वह कमरे में पढ़ता रहता था। इस दौरान वह अपने साथ एक बैग में किताबें भी लेकर गया था।
मामले को हांसी पुलिस को ट्रांसफर करेंगे। आरोपी हिमांशु को भी हांसी पुलिस को सौंपेंगे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। - पीके गौतम, एसएचओ, दारागंज थाना, प्रयागराज
विज्ञापन
अभी यह मामला हमें सौंपने के लिए कोई आदेश नहीं आए हैं। आदेश आने पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। - उदयभान गोदारा, एसएचओ, सिटी थाना