{"_id":"45a4e1ebf3bf15fe2ac5e13b05b4511b","slug":"hau-former-registrar-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएयू के पूर्व रजिस्ट्रार की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचएयू के पूर्व रजिस्ट्रार की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार के पूर्व रजिस्ट्रार एसएस दहिया की रविवार दोपहर को रोहतक जिले के महम में गांव बलंभा मोड़ पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी एचएयू की प्रोफेसर सुशीला देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन
उन्हें घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हिसार की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने पूर्व रजिस्ट्रार की कार को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महम थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एचएयू के ओल्ड कैंपस में रहने वाले सूरत सिंह दहिया अपनी पत्नी के साथ एक दिन पहले रोहतक में बेटी डॉ. श्वेता से मिलने आए थे।
डॉ. श्वेता पीजीआई में डॉक्टर हैं। उनके पति अमित खत्री रोहतक एडीसी हैं। बेटी से मिलने के बाद वह सुबह करीब 11 बजे अपने पैतृक गांव भदाणा सोनीपत के लिए पत्नी के साथ रवाना हुए थे।
महम के गांव बलंभा मोड़ स्थित मंदिर के पास पहुंचते ही हिसार की तरफ से आ रही एक कार ने सीधी दहिया की कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वाहनों के आपस में हुए टकराव से हुए तेज धमाके को सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। लोगों ने जैसे तैसे कर के सूरत सिंह दहिया और उनकी पत्नी को कार से बाहर निकला गया, लेकिन खून ज्यादा बहने से सूरत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उनकी पत्नी सुशीला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
भाई से मिलने जाना था गांव
सूरत सिंह की एक बेटी श्वेता और एक बेटा सिद्धार्थ है। सिद्धार्थ दिल्ली में लॉ से पीएचडी कर रहा है। सूरत सिंह के भाई डॉ. अजीत सिंह का सोनीपत में निजी अस्पताल है।
वह अपने भाई से मिलने के बाद गांव जाते, मगर उससे पहले ही हादसा हो गया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।