फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gramen Bank Nagthala Hisar, Hisar

खिड़की की ग्रिल उखाड़कर नंगथला ग्रामीण बैंक में घुसे चोर, नहीं तोड़ पाए तिजोरी

Sun, 27 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 27 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gramen Bank Nagthala Hisar, Hisar
Bank - फोटो : Bureau

नंगथला में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरो ने सेंधमारी की कोशिश की। चोर खिड़की के रास्ते से अंदर घुसे। उन्होंने बैंक तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। मगर कामयाब नहीं हो पाए। बैंक अधिकारियों का कहना है कि चोर शायद नए नोटों के चक्कर में चोरी की वारदात करने के लिए आए थे। मगर बैंक सेफ में करीब चार लाख रुपये से अधिक पुराने ही नोट रखे हुए थे। चोर इन्हें नहीं ले जा पाए। मामले की सूचना बैंक अधिकारियों को सुबह पता चली। ग्रामीणों ने इसके बारे में सूचना दी। फिर उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सबूत एकत्रित किए।

विज्ञापन


पहले पीछे से दीवार तोड़ने की कोशिश की फिर उखाड़ी ग्रिल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले बैंक की पीछे से दीवार तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने दीवार में छोटा छेद भी कर दिया मगर इसके बाद उसे अधूरा छोड़ दिया। बाद में चोरों ने शटर के बराबर में लगी खिड़की की ग्रिल उखाड़ दी और अंदर घुस गए।
विज्ञापन


पहले सेफ तोड़ने का हुआ प्रयास नहीं तोड़ पाए तो उठाया आयरन बॉक्स
चोरों ने पहले सेफ (तिजोरी) तोड़ने का प्रयास किया मगर वे कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने बैंक में रखा आयरन बॉक्स उठा लिया। उस पर उन्होंने ईंट मारकर उसे तोड़ लिया। मगर आयरन बॉक्स के कागजात भरे थे चोर उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में हुई वारदात कैद
सेंधमारी के प्रयास की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों की संख्या दो से अधिक बताई जा रही है। चोरी करने वालों ने चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने देर रात को वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed