फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gangrape hsiar, Re-investigation hisar, Hisar

मंदबुद्धि रेप मामले में होगी री इंवेस्टिगेशन

Sun, 06 Nov 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 06 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gangrape hsiar, Re-investigation hisar, Hisar
court shimla
मंदबुद्धि और उसकी बहन के साथ रेप मामले में पुलिस दोबारा से गहन जांच करेगी। पीड़िता और उसकी बहन ने जिन होटलों में उनके साथ रेप किए जाने व होटल संचालकों द्वारा भी इस पूरे मामले में संलिप्त होने की बात कही थी वह पुख्ता नहीं हो पा रही है। पुलिस का कहना है कि मंदबुद्धि की बहन को जब निशानदेही के लिए होटलों में ले जाया गया तो उसने जिन होटलों के नाम पहले बताए थे। अब उनसे अलग होटलों के नाम बताए हैं। जिन होटलों के बारे में पीड़िता ने पहले कहा था कि इसी होटल में उसके साथ रेप किया गया वह अब उस होटल के बारे में इनकार कर रही हैं। उसने दूसरे होटल का नाम बता दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मी को भी नहीं पहचान पा रही
पुलिस का कहना है पीड़िता ने एक सिविल अस्पताल के कर्मचारी पर भी आरोप लगाया है। मगर वह उसे पहचान नहीं पा रही। अब पुलिस के लिए यह बड़ी समस्या है कि आखिर वह कर्मचारी है कौन। पुलिस ने शक के आधार पर एक दो कर्मचारियों को थाने बुलाकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन


यह था मामला
पिछले महीने महिला थाना पुलिस ने गैंग रेप मामले में केस दर्ज किया था। मामले में मंदबुद्धि व उसकी बहन ने दो महिलाओं शोभा व मीरा सहित होटल संचालक, एक व्यापारी सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि दोनों महिलाएं उसे होटल में ले गईं और वहां जाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होटल संचालक ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो के आधार पर वह उसे बार बार ब्लैकमेल करती रही। मामला तब खुला जब मंदबुद्धि युवती गर्भवती हो गई। दुराचार करने वाले लोगों ने उसे गर्भपात के लिए दवा खिला दी थी। दवा से युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा से मामले की गहनता से जांच की जाएगी। मंदबुद्धि की बहन ने पहले कुछ और होटलों के नाम बताए थे अब किसी और होटल का नाम बताया है।
- सरोज, एसएचओ महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed