{"_id":"56f19ebf4f1c1b3804f14d57","slug":"fire-case-firing-case-in-hisar-hisar-court-firing-case-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ देख डूडी को गोली मारने की हिम्मत न जुटा पाया था अंकित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ देख डूडी को गोली मारने की हिम्मत न जुटा पाया था अंकित
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
गैंगवार
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार पुलिस ने सेठी गैंग के संदीप डूडी को मारने आए सीसवाल के अंकित को तीन दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अंकित ने फायरिंग की थी, मगर गोली डूडी को न लगकर राहगीर विपिन को लगी थी। वह चूक गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सीसवाल में गंगवा के सोनू की रिश्तेदारी है। इसलिए सोनू सीसवाल जाता रहता है। सोनू की मुलाकात सीसवाल में उसी गांव के अंकित से हुई थी। सोनू ने बाद में उसे अपने ही गांव के अजमेर उर्फ डीजल से मिलवाया। दोनों ने अंकित को गैंग में शामिल करने की बात कह ऐश कराने का प्रलोभन दिया। वह उनकी बातों में आ गया। अंकित को बदमाशी की दुनिया के सुनहरे स्वप्न दिखाए गए तो वह गैंग में शामिल होने को राजी हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोनू ने असलाह का बंदोबस्त कर वारदात वाले दिन अंकित को दिया। पूरा माजरा समझाने पर अंकित ने बताया कि वह संदीप डूडी को पहचानता नहीं। इस पर यह समझाने के लिए उसके साथ सोनू और डीजल भी आए और पार्किंग में आकर डूडी को टारगेट किया गया। मगर मौके पर कई आदमी होने और आस-पास पुलिस व भीड़ के आवागमन के चलते अंकित डूडी पर गोली चलाने का हौंसला न कर पाया। सोनू और डीजल उसके पीछे-पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अंकित ने वहां आकर स्थिति भांपकर सोनू और डीजल को बताया कि हालात ऐसे हैं, मैं हमला नहीं कर सकता। इतनी देर में तो संदीप डूडी और अन्य संदिग्ध मानकर उन्हें ललकार चुके थे। पार्किंग वाले समझ रहे थे वे बाइक को टारगेट बना रहे हैं। इस पर तीनों भाग लिए। उन्होंने मेन रोड पर ऑटो रिक्शा घेरा तो अंकित ने चार फायर झोंके, मगर गोली निशाने पर न लगकर बाइक सवार राहगीर विपिन के पांव में लगी थी। फिर तीनों बदमाश भागे तो पुलिस कर्मियों ने थोड़ी दूरी से अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस को बताया था कि वह दीप्ति गैंग से जुड़ा है और डूडी को मारने आया था। मगर मार न सका।