{"_id":"6ad135da1139f3c5c400162d","slug":"questions-raised-over-action-taken-regarding-the-felling-of-mango-trees-in-maswasi-demand-for-an-impartial-investigation-rampur-news-c-282-1-rmp1027-182632-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मसवासी में आम के पेड़ गिराने पर कार्रवाई पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मसवासी में आम के पेड़ गिराने पर कार्रवाई पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
Fri, 16 Oct 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी में जेसीबी से आम के हरे-भरे पेड़ गिराने के मामले में वन विभाग द्वारा विभागीय केस दर्ज किए जाने के बाद कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसे केवल औपचारिक कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
बीते शनिवार रात जेसीबी से आम के पेड़ गिराकर काटने का प्रयास सामने आया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पेड़ों को आंधी में गिरा दिखाकर बाग काटने की तैयारी थी, और कुछ पर दवा डालकर सुखाया गया। बीते सोमवार को वन विभाग ने जांच की, जिसके बाद बृहस्पतिवार को विभागीय केस दर्ज किया गया। कार्यवाहक डीएफओ ओमप्रकाश राम ने बताया कि 11 आम के पेड़ों को क्षति पहुंचाई गई थी। मामले में विभागीय रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद