{"_id":"63d03463817b64234a053280","slug":"father-accused-of-raping-daughter-hangs-himself-in-jail-in-hisar-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने कारागार में फंदा लगा दी जान, बाथरूम में खूंटी पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने कारागार में फंदा लगा दी जान, बाथरूम में खूंटी पर लटका मिला शव
Wed, 25 Jan 2023 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:11 AM IST
सार
आरोपी पर 14 साल की बेटी से दुष्कर्म और गुप्तांग में लाल मिर्च डालने का आरोप था। पुलिस ने 23 सितंबर 2022 को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। केंद्रीय कारागार एक के बाथरूम में खूंटी पर शव लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में केंद्रीय कारागार एक के बाथरूम में सोमवार रात खूंटी से फंदा लगाकर बंदी ने आत्महत्या कर ली। आरोपी पर 14 साल की बेटी से दुष्कर्म और गुप्तांग में लाल मिर्च डालने का आरोप था। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना का पता चलने पर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बता दें कि पुलिस ने 23 सितंबर 2022 को आरोपी के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म, कुकर्म, मारपीट और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत शहर थाना में केस दर्ज था।
विज्ञापन
30 सितंबर 2022 को किया था जेल में बंद
पुलिस के अनुसार 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म और 6 पॉक्सो एक्ट के आरोप में शहर थाना पुलिस ने आरोपी को 30 सितंबर 2022 को पकड़ा था। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर केंद्रीय कारागार एक में बंद करवा दिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह बंदियों की गिनती की गई तो संख्या कम मिली। जब पुलिस कर्मी ब्लॉक नंबर 11 के कमरा नंबर तीन के बाथरूम में पहुंचे तो खूंटी से एक बंदी का शव लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।