फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Extortion sought from person in Hisar of Haryana

Hisar: फ्यूचर मेकर कंपनी के CMD के भतीजे के चालक से मांगी 12 करोड़ की रंगदारी, चालक के मौसेरे भाई अपहरण

Sun, 22 Jan 2023 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 09:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के व्यक्ति ने चालक के मौसेरे भाई का दिल्ली से अपहरण कर लिया।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। हालांकि मामला सितंबर 2022 का है। 

विज्ञापन
Extortion sought from person in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के भतीजे के चालक सुरेश से मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति ने 12 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने सुरेश के मौसेरे भाई सुंदर का दिल्ली से अपहरण कर लिया। इस संबंध में चालक सुरेश ने मध्यप्रदेश निवासी विजय दुबे के खिलाफ अपहरण और रंगदारी मांगने की शिकायत दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने बताया कि वह ज्यादातर फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के घर पर ही रहता है। 13 सितंबर 2022 को वह राधेश्याम के घर पर था। रात 8 बजे एक कार घर के सामने आकर रुकी। कार में विजय दुबे और उसके साथ 7-8 साथी थे। जब वे घर में घुसने लगे तो उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और 12 करोड़ रुपये मांगे। रुपये नहीं मिलने पर विजय दुबे व उसके साथियों ने 5 जनवरी 2023 को उसकी मौसी के बेटे सीसवाल निवासी सुंदर उर्फ रविंद्र का सरिता बिहार, नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल से अपहरण कर लिया। सुंदर अस्पताल से शुगर की बीमारी की दवा लेने के लिए गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश ने बताया कि विजय दुबे उसके परिवार के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। बता दें कि फ्यूचर मेकर कंपनी पर पूरे देश में करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। हाल ही में राधेश्याम सहित 6 आरोपियों को जमानत मिली है। ईडी ने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों की प्रॉपर्टी भी अटैच कर रखी है। 
 
एमपी में हुई थी मुलाकात, फर्जी हस्ताक्षर करके लगाया चेक
सुरेश ने बताया कि फ्यूचर मेकर कंपनी के खिलाफ 2019 में थाना शहडोल मध्यप्रदेश में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में राधेश्याम, बंशीलाल आरोपी थे। इस मामले का समझौता करने राधेश्याम का भतीजा सुंदर और हिसार निवासी कप्तान शहडोल (मध्यप्रदेश) जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दमोह के पास विजय दुबे मिला जिसने बताया कि शहडोल में उसकी जान पहचान है और मामले को रफा-दफा करवा देगा। वे विजय दुबे को साथ लेकर शहडोल चले गए व वहां पर होटल में ठहरे। इसी दौरान सुंदर फोन पर बात करते हुए कमरे से बाहर चला गया व पीछे से विजय दुबे ने बैग से चेक चोरी कर लिया। इसी चेक में उसने 12 करोड़ रुपये की रकम भरकर कोर्ट में लगाया हुआ है। चेक पर उसके फर्जी हस्ताक्षर हैं। सुरेश ने बताया कि शहडोल केस में उनका दूसरी पार्टी से समझौता हो गया जिसके कागजात कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं।


सुरेश की शिकायत पर विजय दुबे और अन्य के खिलाफ अपहरण, रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - एएसआई रामफल, जांच अधिकारी, आदमपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed