11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने पर ग्रामीणों ने चालक-परिचालक को धुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक गांव की 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने रोडवेज बस के चालक और परिचालक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले का पता चलते ही परिवारजनों और ग्रामीणों ने गांव में जमकर बवाल काटा। इतना ही नहीं परिजनों ने गांव के बस स्टैंड पर चालक-परिचालक को बस सहित घेरकर उनकी जमकर पिटाई की। मामले की सूचना मिलने पर थाना बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को मामला यहीं पर रफा-दफा करने की सलाह दी। इस बीच पीड़ित छात्रा की मां भड़क गई और बोली थारै भी बेटी होगी। मामला बढ़ने के थोड़ी देर बाद रोडवेज महाप्रबंधक खूबी राम कौशल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान थाना बरवाला पुलिस और जीएम ने पीड़ितों से कहा कि वे अपनी लिखित शिकायत दें, उसके बाद कार्यवाही करेंगे।
धिगताना में की छेड़छाड़
आरोप है कि रोडवेज बस चालक-परिचालक ने वीरवार को हिसार से अपने गांव जा रही 11वीं की छात्रा से गांव धिगताना में छेड़छाड़ की। पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर लौट रही थी। चालक-परिचालक ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और गाली-गलौज की। जब उसकी बेटी घर पहुंची तो वह घबराई हुई थी, पूछताछ करने पर मामला बताया।
समुदाय विशेष आज सुबह पहुंचेगा थाने
इस घटना के बाद से समुदाय विशेष के लोग भड़क गए हैं और पीड़ित छात्रा के परिजनों के साथ शुक्रवार सुबह बरवाला थाना जाएंगे। जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
रूट की बसें बंद करेंगे
घटना के बाद जीएम ने ग्रामीणों से कहा की एक तो हम आपको बसों की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं और फिर आपके छात्र हमारे चालक-परिचालकों के साथ मार-पीट करते हैं। ऐसे में आपके रूट पर सभी बसों की सेवा बंद करेंगे। वहीं, मामले में बरवाला थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि अभी हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है।