फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dhaka Khap not satisfied with Goa Police probe into death case of Sonali Phogat

Sonali Phogat: खाप भी आई आगे, ढाका खाप ने गोवा पुलिस मुर्दाबाद, CBI जांच की मांग के पोस्टर लहराए

Wed, 31 Aug 2022 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

ढाका खाप के लोगों ने गोवा पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लिखे पोस्टर लहराए। कहा कि जरूरत पड़ी तो सभी खापों का समर्थन लेंगे। सोनाली को न्याय दिलाने के लिए हम मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलेंगे। 

विज्ञापन
Dhaka Khap not satisfied with Goa Police probe into death case of Sonali Phogat
पोस्टर लहराते ढाका खाप प्रतिनिधि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर ढाका खाप के लोगों ने गोवा पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लिखे पोस्टर लहराए। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि हम गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। अगर, सीबीआई जांच नहीं कराई तो सभी खापों का साथ लेकर आंदोलन करेंगे।  

विज्ञापन


ढाका खाप के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश के नेतृत्व में बुधवार को खाप प्रतिनिधि सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति कर समय खराब कर रही है। पुलिस ने जांच शुरू करने में ही तीन दिन लगा दिए। पहले कुछ घंटे साक्ष्य जुटाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। एफआईआर दर्ज करने से लेकर पोस्टमार्टम कराने तक में देरी की गई।
विज्ञापन


सोनाली को न्याय दिलाने के लिए हम मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलेंगे। अगर सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो हम आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो सभी खापों का समर्थन लेंगे। इस मौके पर रोहतक के सुरेंद्र ढाका, दिलेल, विनोद ढाका, दिलबाग ढाका, सुरेंद्र ढाका, धर्मपाल ढाका और संदीप ढाका आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhaka Khap not satisfied with Goa Police probe into death case of Sonali Phogat
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष 
परिवार को सांत्वना देने सोनाली के फार्म हाउस पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि जांच होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। परिवार सीबीआई जांच चाहता है तो हम परिवार की इस भावना के साथ हैं। सीबीआई जांच गोवा सरकार कर सकती है। सीएम मनोहरलाल ने उनसे अनुरोध किया है, मैं भी गोवा के सीएम से अनुरोध करूंगा।

प्रदेश सरकार गंभीर नहीं 
इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर गंभीर नहीं है। गोवा, हरियाणा, केंद्र सभी जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद सीबीआई जांच के आदेश क्यों नहीं किए हो रहे हैं। सोनाली की 15 साल की बेटी भी जांच की गुहार लगा चुकी है।

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि गोवा पुलिस की जांच फिर से सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। गोवा पुलिस का मतलब सबूत गायब पुलिस है। जब हरियाणा सरकार ने भी लिखकर दे दिया है तो गोवा के मुख्यमंत्री सोनाली केस में सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं। सरकार किन लोगों को बचाना चाह रही है। जांच में जितनी देरी होगी साक्ष्य उतने ही कम हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed